फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Increasing craze of drinking coconut water among youth

विश्व नारियल दिवस: युवाओं में बढ़ रहा नारियल पानी पीने का क्रेज, इसके हैं अनेक फायदे

Sat, 02 Sep 2023 02:55 AM IST
चमन शर्मा लकी शर्मा, अमर उजाला, हाथरस
लकी शर्मा, अमर उजाला, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 02 Sep 2023 02:55 AM IST
सार

नारियल पानी पीने से अधिक कैलोरी को बर्न करने में मदद मिलती है। इस प्रकार ये वजन घटाने में मदद करता है। इससे शरीर तरोताजा रहता है। किडनी में पथरी को रोकने के लिए हाइड्रेटेड रहना बहुत ही जरूरी होता है। इसलिए शरीर में किडनी में पथरी होने पर नारियल पानी दवा का काम करता है।

विज्ञापन
Increasing craze of drinking coconut water among youth
आगरा रोड पर एक जूस की दुकान पर बिकता नारियल पानी - फोटो : संवाद

विस्तार

बदलते परिवेश में लोगों के खानपान की आदतें भी बदल रही हैं। अब लोग अपनी फिटनेस के प्रति जागरूक हो गए हैं। यही वजह है कि युवाओं में नारियल पानी पीने का क्रेज बढ़ गया है। युवाओं की मानें तो इससे उन्हें जरूरी मिनरल्स मिलते हैं। वहीं डाइटीशियन भी नारियल पानी को शरीर को फायदेमंद करार दे रहे हैं। बाजार में इस समय 50 से 60 रूपए प्रति नग की दर से नारियल पानी बिक रहा है।

विज्ञापन

 
यूं तो नारियल पानी का चलन थोड़ा बहुत शुरू से ही रहा है। कोरोना काल से इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। जिले में युवा नारियल पानी खूब पी रहे हैं। इसके पीछे युवाओं का तर्क है कि नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी दूर हेाती है। गर्मी के मौसम में इससे शरीर को बहुत फायदा होता है। शरीर में कमी, उल्टी -दस्त होने में नारियल का पानी पीना काफी फायदेमंद होता है। नारियल पानी में पोटेशियम होता है। इसमें बायोएक्टिव एंजाइम होते हैं। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करते हैं। 
विज्ञापन


नारियल पानी पीने से अधिक कैलोरी को बर्न करने में मदद मिलती है। इस प्रकार ये वजन घटाने में मदद करता है। इससे शरीर तरोताजा रहता है। किडनी में पथरी को रोकने के लिए हाइड्रेटेड रहना बहुत ही जरूरी होता है। इसलिए शरीर में किडनी में पथरी होने पर नारियल पानी दवा का काम करता है। नारियल पानी से शरीर को टॉक्सिन को बाहर निकालने में सहायता मिलती है। इसलिए नारियल पानी किडनी की पथरी को बाहर निकालने में सहायता करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नारियल पानी का सेवन हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करता है। इसमें विटामिन सी, पोटेशियम और मेग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। नारियल पानी में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं।यह कील मुंहासे से लड़ने में मदद करते हैं। त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। 

डेंगू मलेरिया के समय बढ़ जाती है नारियल पानी की मांग

इस समय जिले में बुखार का प्रकोप है। आए दिन बुखार के मरीज सामने आ रहे हैं। इस बीच डेंगू और मलेरिया का खतरा मंडरा रहा है। डेंगू और मलेरिया का प्रकोप बढ़ते ही नारियल पानी की मांग बढ़ जाती है। प्लेटलेट्स गिरने पर चिकित्सक मरीजों को नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं। माना जात है कि प्लेटलेस्स बढ़ाने में नारियल पानी काफी सहायक होता है। 

जिम करने वाले युवा कर खूब पीते हैं नारियल पानी
जिम जाने वाले युवा नारियल पानी खूब पीते हैं। उनका मानना है कि नारियल पानी से उन्हें तुरंत एनर्जी मिलती है। नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होत है। गर्मी के मौसम में युवा खूब नारियल पानी पीते हैं।

बाजार में पैकेट बंद नारियल पानी भी है उपलब्ध
इस समय बाजार में पैकेट बंद नारियल पानी भी उपलब्ध है। युवा इसे भी खूब पसंद कर रहे हैं। युवा प्यास बुझााने के लिए इसे खूब इस्तेमाल कर रहे  हैं। 

नारियल पानी में उचित मात्रा में विटामिन, मिनरल्स होते हैं। एंटीआक्सीडेंट्स, अमीनो-एसिड, एंजाइम्स, बी-काम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन-सी मौजूद होते हैं। नारियल पानी पीने से इम्यून सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है। शरीर हाइड्रेट रहता है और ग्लूकोज का स्तर भी नार्मल रहता है। नारियल पानी में एंटी-बैक्टीरियल व एंटी-वायरल गुण मौजूद होते हैं। ये शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करने के साथ कई तरह के इंफेक्शन से भी सुरक्षित रखता है। ब्लड प्रेशर नार्मल रहता है। वजन भी कम करता है। - पारूल, डायटीशियन, बागला जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed