{"_id":"5d5d92088ebc3e6c62484123","slug":"incoming-of-shopkeepers-and-sports-showers-started-in-the-fair-premises-hathras-news-ali2114863162","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला परिसर में दुकानदारों व खेल तमाशे वालों की आवक शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला परिसर में दुकानदारों व खेल तमाशे वालों की आवक शुरू
विज्ञापन
मेला परिसर में दुकानदारों व खेल तमाशे वालों का आना शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मेला श्रीदाऊजी महाराज प्रांगण में मेले का शुभारंभ 2 सितंबर से होगा। इसे लेकर जिला प्रशासन के साथ साथ मेले में कार्यक्रम लेने वाले संयोजकों ने अपनी अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है।
मेला प्रांगण में लगने वाले मौत का कुआं, खेल-तमाशे, झूले आदि लगाने वालों का आना शुरू हो गया है। सभी ने अपनी अपनी दुकानों को बनाने सजाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं प्रशासन की ओर से भी तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है।
झूले लगाने वालों ने अपनी सुविधानुसार जगह को चिन्हित कर झूलों को कसना शुरू कर दिया है। वहीं महिला बाजार में भी दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बांधना शुरू कर दिया है। इसके अलावा मेले में विभिन्न समाज व समितियों के शिविर भी लगते हैं। इन शिविरों की साफ-सफाई व पुताई भी शुरू करा दी गई है।