{"_id":"65071dbd802e499d76020886","slug":"incident-of-robbery-of-earrings-from-elderly-woman-exposed-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: बुजुर्ग महिला से कुंडल लूट की घटना का पर्दाफाश, घटना को अंजाम देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: बुजुर्ग महिला से कुंडल लूट की घटना का पर्दाफाश, घटना को अंजाम देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
Sun, 17 Sep 2023 09:09 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 17 Sep 2023 09:09 PM IST
सार
24 जुलाई को विवेक गोस्वामी पुत्र सुरेश बाबू निवासी विधापति नगर मुरसान गेट थाना कोतवाली द्वारा थाना पुलिस को सूचना दी कि उसकी मां स्कूल से बच्चे लेकर आ रही थी। इसी बीच उनके घर के बाहर सडक पर बदमाश ने पीछे से उनकी मां के कान से कुंडल खींचकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
हाथरस थाना सदर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए बुजुर्ग महिला से कुंडल लूट की घटना का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूट के कुंडल व तमंचा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
24 जुलाई को विवेक गोस्वामी पुत्र सुरेश बाबू निवासी विधापति नगर मुरसान गेट थाना कोतवाली द्वारा थाना पुलिस को सूचना दी कि उसकी मां स्कूल से बच्चे लेकर आ रही थी। इसी बीच उनके घर के बाहर सडक पर बदमाश ने पीछे से उनकी मां के कान से कुंडल खींचकर फरार हो गया था। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगातार कोशिश कर रही थी। आखिरकार पुलिस को सफलता हासिल हुई और पुलिस ने दो आरोपियों केा गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तार अरोपी की निशानदेही पर लूट के कुंडल व तमंचा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार अरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम सनी उर्फ मुन्नी पुत्र राजू निवासी गड्डा वाला मोहल्ला थाना सदर कोतवाली बताया।
विज्ञापन