फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   in Upadhyay family: Vinod Upadhyay

हाथरस : उपाध्याय परिवार में रार के लिए मुकुल पूरी तरह जिम्मेदार : विनोद उपाध्याय

Sun, 04 Apr 2021 11:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
in Upadhyay family: Vinod Upadhyay
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के अनुज व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने अपने भाई मुकुल उपाध्याय पर तंज कसते हुए कहा कि पहले परिवार होना चाहिए, लेकिन लोगों के कुछ अपने मापदंड और अपनी अपनी सोच है। कौन किसको महत्व देता है।
मुकुल उपाध्याय द्वारा अपनी पत्नी को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बताए जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी पहले से ही यह निर्णय नहीं करती है। परिवार में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव को लेकर उठे विवाद पर विनोद उपाध्याय ने कहा कि इसके लिए वह पूरी तरह से मुकुल उपाध्याय को जिम्मेदार मानते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी गतिविधियों के बारे में सब भली भांति जानते हैं। किसी को कुछ बताने की जरूरत नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हाथरस रामवीर उपाध्याय का है। उन्होंने जिला बनवाया है। यहां विकास कराया है। उपाध्याय परिवार के मुखिया रामवीर उपाध्याय ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed