फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   In the night grew on SP ticket distribution

सपा में टिकट वितरण पर बढ़ी रार

Sat, 09 Apr 2016 12:03 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
चौहान के विरोध में निकाली रैली, ज्ञापन सौंपा 
विज्ञापन

सिकंदराराऊ। यशपाल सिंह चौहान को सपा की टिकट की घोषणा के बाद विरोध थमता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को मुसलिम समाज के लोगों ने मोहल्ला नौरंगाबाद से सपा जिलाध्यक्ष के कार्यालय तक जुलूस निकाला और जिलाध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष की अनुपस्थित में बबलू यादव ने ज्ञापन लिया। 
जिलाध्यक्ष ओमवती यादव के कार्यालय पर शमी अख्तर के नेतृत्व में मुसलिम समाज के लोग नगर में जुलूस निकल कर पहुंचे। लोग हाथों में टिकट के विरोध में स्लोगन लिखी तख्तियां थीं। हाथों पर काली पट्टियां बांधे हुए थे। ज्ञापन देने वालों में अशफाक अली बेग, अतीक, अली अख्तर, हदीश ठेकेदार, अजमत अब्बासी, पप्पू भारतीय, शरीफ आढ़ती, सरताज अंसारी, लल्लन अंसारी, आबिद, मुनन कुरैशी, नासिर, सुलेमान, आबिद मुल्लाजी, जावेद अब्बासी आदि थे। इस बारे में जिलाध्यक्ष ने कहा है कि ज्ञापन के समय मैं शहर में ही नहीं थी। उनके द्वारा टिकट के विरोध का कोई सवाल ही नहंीं है।
विज्ञापन


विरोध करने वालों का सपा से कोई नाता नहीं: इकराम
सिकंदराराऊ। नगर पालिका परिसर में हुई बैठक में सपा नेता इकराम कुरैशी ने कहा है कि यशपाल सिंह का विरोध करने का औचित्य नहंीं है, चौहान ने गत विधानसभा चुनाव में शानदार चुनाव लड़ा था। उनका विरोध करने वालाें का सपा से कोई नाता नहीं। बशीर कुरैशी ने कहा कि गैर कानूनी कार्यों को समर्थन न देने के कारण चंद लोग उनसे नाराज है, उन्होंने ही यह ड्रामा किया है। वारिश कुरैशी सभासद ने कहा कि इन विरोधों से यशपाल चौहान की लोकप्रियता और बढ़ रही है। बैठक में अमीर शाह, सद्दाम हुसैन, निजामुद्दीन, अजीम, अख्तर हुसैन, मुरसलीम, शेरसिंह सभासद, नाजिम, दाताराम, सगीर अहमद, नईम अब्बसी, फहीम अंसारी, हाजी नईम, जाफर अली, दानिश, सलाम पहलवान, जावेद आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed