{"_id":"5d223fe78ebc3e6cc0503f04","slug":"in-the-days-muggy-summer-evening-the-rain-hathras-news-ali207764486","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में रही उमस भरी गर्मी तो शाम को हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में रही उमस भरी गर्मी तो शाम को हुई बारिश
विज्ञापन

कई बार फिर बदला मौसम का मिजाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मौसम का मिजाज रविवार को दिन में कई बार बदला। कभी धूप निकली तो कभी बादल छाये रहे। शाम को हल्की बारिश भी हुई, जोकि सभी को भिगोकर चली गई। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। शहर में कई स्थानों पर जलभराव भी हो गया।
शुक्रवार को जमकर बारिश हुई थी। इससे गर्मी से लोगोें को थोड़ी राहत मिली थी। शनिवार को फिर उमस बढ़ गई थी। रविवार की सुबह भी यही हालत रही। दोपहर को आसमान में बादल छाए तो एकाएक यह लगा कि तेज बरसात होगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। शाम को जरूर थोड़ी देर के लिए बारिश आई।
यह बारिश सभी को भिगोकर चली गई। शहर में कुछ स्थानों पर हमेशा जलभराव रहता है। ऐसे में इस बरसात से शहर की सड़कें गीली हो गई और कीचड़ भी व्याप्त हो गई। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। बारिश से बाद ठंडी बयार चली तो लोगों को गर्मी से राहत भी मिली। लोगों को रात्रि में भी बारिश की उम्मीद थी।