फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   In charge DDO transferred without DM approval

Hathras News: डीएम अनुमोदन के बिना प्रभारी डीडीओ ने किए तबादले, डीएम ने कई तबादले किए थे निरस्त

Thu, 23 Mar 2023 09:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 23 Mar 2023 09:44 PM IST
सार

हाथरस में जिलाधिकारी के बिना अनुमोदन के कर्मचारियों व अधिकारियों के तबादले का दौर चल रहा है। हालांकि पिछले दिनों डीएम ने बिना सक्षम स्तर से अनुमोदन लिए किए गए 11 पंचायत सचिवों के तबादलों को निरस्त किया था।

विज्ञापन
In charge DDO transferred without DM approval
ट्रांसफर (सांकेतिक) - फोटो : social media

विस्तार

हाथरस ब्लॉकों में तैनात कर्मचारियों बिना डीएम के अनुमोदन के प्रभारी जिला विकास अधिकारी ने तबादले कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि वित्तीय वर्ष के आखिरी होने के बाबजूद ब्लॉकों में तैनात कर्मचारियों को प्रशासनिक व शासकीय आधार पर एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉकों व मुख्यालय पर तैनात किया गया है। 

विज्ञापन


जिले में जिलाधिकारी के बिना अनुमोदन के कर्मचारियों व अधिकारियों के तबादले का दौर चल रहा है। हालांकि पिछले दिनों डीएम ने बिना सक्षम स्तर से अनुमोदन लिए किए गए 11 पंचायत सचिवों के तबादलों को निरस्त किया था। इसके बाबजूद सभी अधिकारियों को सक्षम स्तर से अनुमोदन लेने के निर्देश जारी किए गए थे। इन आदेशों के बाबजूद भी अधिकारियों द्वारा तबादले करने में मनमानी की जा रही है। 
विज्ञापन


प्रभारी जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार कुरील ने महज सीडीओ साहित्य प्रकाश के अनुमोदन के ही ब्लॉकों में तैनात तीन कर्मचारियों के तबादले कर दिए हैं। उन्होंने ब्लॉक सिकंदाराऊ में तैनात कनिष्ठ सहायत दीपांकर दीक्षित को प्रशासनिक आधार पर विकास खंड सादाबाद, विकास खंड सादाबाद में तैनात अशोक कुमार को शासकीय आधार पर कार्यालय जिला ग्राम्य विकास अभिकरण पर संबंद्घ किया है। वहीं विकास खंड सादाबाद में तैनात पत्र वाहक महेश चंद्र अग्रवाल को कार्यालय जिला ग्राम्य विकास अभिकरण संबंद्ध किया है। डीएम अर्चना वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed