{"_id":"59987b894f1c1ba67f8b45af","slug":"ig-in-the-solution-day-to-spread-fake-settlements","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में फर्जी निस्तारणों पर भड़के आईजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में फर्जी निस्तारणों पर भड़के आईजी
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
समाधान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानों में आयोजित समाधान दिवसों से लोगों का भरोसा उठता जा रहा है। यहां आने वाले मामलों को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते और जल्दबाजी में शिकायतों का निस्तारण कर कागजी खानापूरी कर दी जाती है।
शनिवार को समाधान दिवस में सासनी पहुंचे आईजी अलीगढ़ संजीव गुप्ता ने जब यहां समाधान दिवस में निस्तारित की गई शिकायतों का सत्यापन किया तो नौ मामलों में शिकायतकर्ताओं ने सही निस्तारण न होने की बात कहते हुए थाना पुलिस पर फर्जी निस्तारण करने का आरोप लगाया।
आईजी को एक शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने समाधान दिवस में पुलिस से उसकी जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत की थी। पुलिस और लेखपाल ने मौके पर जाकर कब्जा हटवा दिया लेकिन आरोपियों ने फिर कब्जा कर लिया। पुलिस ने दूसरी बार कब्जा हटवाया और आरोपियों ने इसके बाद फिर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
आईजी ने तीन मामलों में एसपी घुले सुशील को मौके पर जाकर निस्तारण का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही थाना दिवस को और प्रभावी बनाए जाने के निर्देश भी दिए हैं।