फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   If you want to avoid dengue malaria then plant medicinal plants at home

Hathras News: डेंगू-मलेरिया से बचना है तो घरों में लगाएं औषधीय पौधे

Fri, 21 Jul 2023 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 21 Jul 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
If you want to avoid dengue malaria then plant medicinal plants at home
बारिश का मौसम शुरू होते ही मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोग मच्छरों से बचने के लिए कॉयल व अन्य साधनों का इस्तेमाल करते हैं। कॉयल से निकलने वाला धुआं भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। डेंगू-मलेरिया के खतरे से बचने के लिए विशेषज्ञ घरों में औषधीय पौधे लगाने की सलाह दे रहे हैं। इन पौधों से निकलने वाली गंध से मच्छर दूर भागते हैं, इसलिए घर में इन पौधों को लगाकर मच्छर जनित बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन





बारिश के मौसम में जलभराव से मच्छर पनपने लगते हैं। इस मौसम में डेंगू, मलेरिया और चिकिनगुनिया जैसी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। लोग मच्छरों से बचने के लिए कई प्रयास करते हैं, लेकिन विशेषज्ञ मच्छरों से बचने के लिए कुछ खास तरह के पौधे घरों में लगाने की सलाह दे रहे हैं। यह पौधे प्राकृतिक रूप से मच्छरों से छुटकारा दिला सकते हैं। इन पौधों में कुछ विशेष पदार्थ पाए जाते हैं, जो कीटनाशक के तौर पर काम करते हैं। इन पौधों की गंध से मच्छर दूर भागते हैं। इसके साथ घर में पौधे लगाने से प्राकृतिक सौंदर्य भी बढ़ता है।
विज्ञापन





रोजमेरी का पौधा--
रोजमेरी का पौधा और इस पर लगने वाले फूलों की सुगंध बेहद तेज होती है। यह केवल मच्छर ही नहीं, बाकी कीड़ों को भी दूर भगा देता है और घर की खूबसूरती भी बढ़ा देता है। रोजमेरी के पौधे में रोजमेरी एसिड और कार्निसोल होता है, इसलिए रोजमेरी का पौधा मच्छरों से निजात पाने में सहायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





लैवेंडर का पौधा--

जहां धूप पड़ रही हो तो वहां लैवेंडर का पौधे लगाया जा सकता है। इस पौधे में पाया जाने वाला तेल मच्छरों के लिए ठीक नहीं होता है। लैवेंडर के पौधे में लिनालूल नामक केमिकल होता है। मच्छरों को दूर भगाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मॉस्किटो रिपेलेंट्स लैवेंडर तेल मिलाया जाता है। लैवेंडर का पौधा भी मच्छरों को दूर भगाने में काम करता है। इसे आसानी से घर में लगाया जा सकता है।




पुदीने का पौधा

आसानी से उगाए जाने वाला पुदीने का पौधा भी कीड़ों समेत मच्छरों को दूर भगाने में मदद करता है। पुदीने में मेंथॉल होता है। इसकी खुशबू में मच्छरों को भगाने की क्षमता होती है। पुदीने की पत्तियों से निकलने वाली तीखी गंध दूसरी तरह के कीड़ों को भी दूर भगाती है। पुदीने को गमलों में उगाया जा सकता है। इसे आसानी से घर में लगाया जा सकता है।




तुलसी का पौधा---

तुलसी में यूजिनोल, कार्बिक्रोल, माक्वीन, थाईमौल और अन्य प्रकार के रसायन होते हैं। इनकी गंध से मच्छर दूर भागते हैं। तुलसी एंटी ऑक्सीडेंट एंटी प्रेस्टीसाइड होती है। मच्छरों से बचने के लिए तुलसी के पौधे घर में लगाने चाहिए।




लेमन ग्रास--

लेमन ग्रास में सिट्रीनोला तेल होता है। इस तेल की गंध से मच्छर इस पौधे के आसपास भी नहीं भटकते हैं। घर में लेमन ग्रास लगाने से घर में मच्छरों का खतरा कम हो जाता है। सिट्रीनोला ऑयल का इस्तेमाल मोमबत्ती, स्प्रे और बॉडी लोशन में भी होता है, ताकि कीड़ों से छुटकारा मिल सके।




औषधीय पौधों से निकलने वाली तीखी गंध से मच्छर दूर भागते हैं। घर में इन पौधों को लगाकर मच्छरों से बचा जा सकता है। इसके अतिरिक्त इन पौधों से घर की खूबसूरती भी बढ़ती है। इच्छुक व्यक्ति उद्यान विभाग से पौधा ले सकते हैं।

- अनीता सिंह, जिला उद्यान अधिकारी, हाथरस।




बारिश के मौसम में मच्छरों का खतरा बढ़ जाता है। मच्छरों से बचाव कर मच्छर जनित बीमारियों से बचा जा सकता है। घरों में कुछ खास तरह के पौधे लगाकर मच्छरों को दूर भगाया जा सकता है। इन पौधोें से निकलने वाली गंध इतनी तीखी होती है कि मच्छर दूर भागते हैं।
डॉ. वरुण चौधरी, फिजीशियन, बागला जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed