फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   If you earn money through blessings, then food will also give strength to the mind: Shivani

धन दुआओं का कमाएंगे तो अन्न भी मन को शक्ति देगा : शिवानी

Wed, 16 Oct 2024 05:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 16 Oct 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
If you earn money through blessings, then food will also give strength to the mind: Shivani
अलीगढ़ रोड ​स्थित श्रीराम गेस्ट हाउस में व्याख्यान देतीं बीके ​शिवानी दीदी। संवाद - फोटो : Samvad
श्रेष्ठ कर्म यह नहीं कि कितना कमाते हैं, श्रेष्ठ कर्म यह है कि कैसे कमाते हैं। जो कमाया है, वह पीछे रह जाएगा। जैसे कमाया, वह साथ जाएगा। कार्य सेवाभाव से करना है तो सेवाभाव से करना चाहिए। धन दुआओं का कमाएंगे तो अन्न भी मन को शक्ति देगा।
विज्ञापन




यह विचार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मशहूर वक्ता बीके शिवानी ने मंगलवार को यहां अलीगढ़ रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित खुशियों का पासवर्ड आपके हाथ कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हम नौकरी करते हैं तो मन में मजबूरी के बोल बोलते हैं। अन्न को वैसे बनाइए, जैसे प्रसाद बनता है। प्रसाद बनता है, तन की भी सफाई और मन की भी सफाई। जैसा अन्न होता है, वैसा मन होता है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि हम सबके कर्म अलग-अलग हैं तो उसके अनुसार हमारा भाग्य निर्धारित हो रहा है। अपना भाग्य खुद हम लिखते हैं। आज से एक लाइन पक्की करें ‘जो कुछ हो रहा है, वो मेरे कर्मों का परिणाम हैं। अपना भाग्य हम खुद लिखते हैं, बदलेंगे भी हम। उन्होंने कहा कि सोचकर सोचो कि क्या यह करने लायक है। कुछ बातें हमारे अनुसार होती हैं तो कुछ बातें हमारे अनुसार नहीं होतीं। अगर सबकुछ ईश्वर की मर्जी से हो रहा है तो सबका भाग्य कैसा होना चाहिए? अपने बच्चे के भाग्य में साल में कितनी बीमारी देखना चाहते हैं? यह मेरे साथ ऐसा इसलिए गलत करते हैं जब हमने कभी कुछ इनके साथ गलत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति जगा लो गीत की मधुर ध्वनि के मध्य ‘दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सदर विधायक अंजुला माहौर, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी, दिशा समिति के सदस्य केपी सिंह पौरुष, व्यापारी अमित अग्रवाल, ग्रुप कैप्टन डाॅ. जयपाल सिंह, नगर सह चालक आरएसएस डाॅ. पीपी सिंह, प्रेम सिंह एडवोकेट, डाॅ. भरत यादव, अनिल वार्ष्णेय, कन्या गुरुकुल की अधिष्ठात्री पवित्रा शर्मा, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय आदि मौजूद थे। संचालन बीके शांता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed