फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   If want subsidy get meter installed on tube well

Hathras News: सब्सिडी चाहिए तो लगवा लें नलकूप पर मीटर, 31 मार्च तक का है समय

Mon, 13 Mar 2023 12:13 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 13 Mar 2023 12:13 AM IST
सार

हाथरस जिले के नलकूप उपभोक्ता मीटर लगवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इस कारण जनवरी से अब तक आठ हजार उपभोक्ताओं ने हीं मीटर लगवाए हैं। 31 मार्च तक मीटर लगाने का काम होगा। जिन 11 हजार उपभोक्ताओं ने मीटर नहीं लगवाए हैं वे 19 दिन के अंदर लगवा लें। 

विज्ञापन
If want subsidy get meter installed on tube well
बिजली का मीटर - फोटो : amar ujala

विस्तार

नलकूप उपभोक्ताओं को अगर सब्सिडी चाहिए तो 31 मार्च तक हर हाल में मीटर लगवाने होंगे। नलकूप पर मीटर नहीं लगवाने वाले उपभोक्ता बिजली बिल माफी से वंचित रह जाएंगे।

विज्ञापन


हाथरस जिले में 19 हजार नलकूप उपभोक्ता हैं। जिले के काफी गांवों में नलकूप व घरेलू लाइनें अलग बनाई गई है। जिन गांवों में लाइनें अलग-अलग नहीं है। उनके गांवों में रिवेंप के तहत नई लाइन बिछाई जाएगी। पुरानी लाइन पर नलकूपों को जोड़ा जाएगा। साथ ही निगम द्वारा खपत का आंकड़ा जुटाने के लिए नलकूपो पर मीटर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


हाथरस जिले के नलकूप उपभोक्ता मीटर लगवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इस कारण जनवरी से अब तक आठ हजार उपभोक्ताओं ने हीं मीटर लगवाए हैं। 31 मार्च तक मीटर लगाने का काम होगा। जिन 11 हजार उपभोक्ताओं ने मीटर नहीं लगवाए हैं वे 19 दिन के अंदर लगवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन प्रमोद कुशवाहा का कहना है कि 31 मार्च तक जिन उपभोक्ताओं के यहां मीटर लग जाएंगे, उन्हें ही सब्सिडी का फायदा होगा। जो मीटर नहीं लगवाएंगे वह सब्सिडी से वंचित रह जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed