{"_id":"589caa2d4f1c1bc05537b312","slug":"if-the-government-would-forgive-farmers-karj-rajnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार बनी तो माफ होगा किसानों का कर्जः राजनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार बनी तो माफ होगा किसानों का कर्जः राजनाथ
अमर उजाला, हाथरस
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ व हाथरस के प्रत्याशियों के हाथ उठवाकर जनता से वोट देने की अपील करते राजनाथ सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यदि प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो एक साल के भीतर गांवों को 10 से 12 घंटे बिजली देंगे। पांच वर्ष में 24 घंटे बिजली दी जाएगी। बिजली का रेट भी कम करेंगे।
किसानों का फसली ऋण भी माफ किया जाएगा। फसली ऋण पर एक साल के लिए ब्याज भी शून्य किया जाएगा और एक साल बाद एक या दो फीसदी ब्याज लगाया जाएगा। छात्राओं को स्नातक की मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। छात्रों को इंटर तक की मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था होगी, जबकि इंटर में 50 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले छात्रों को भी स्नातक तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी। वे वृहस्पतिवार को यहां हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कैलोरा पैठ मैदान में हाथरस (सुरक्षित) क्षेत्र के प्रत्याशी हरीशंकर माहौर और सिकंदराराऊ के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राना के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
आलू किसानों की दुर्दशा का जिक्र करते हुए राजनाथ ने कहा कि मैं खुद अपने गांव का बड़ा आलू उत्पादक किसान हूं और आलू किसान के दुख-दर्द को बेहतर तरीके से समझ सकता हूं। सरकार किसान को उनकी उपज की वाजिब कीमत दिलवाएगी। दो करोड़ रुपये तक के टर्न ओवर वाले व्यापारियों को खाता बही रखने की कोई जरूरत नहीं है। व्यापारी जो टर्न ओवर बता देगा, उस पर ही आयकर विभाग छह से आठ फीसदी टैक्स लगा देगा। उन्होंने व्यापारियों के लिए नारा दिया न खाता न बही, जो आप कह दो, वह सही।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार के विकास के दावों को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पूछते हैं कि ढाई साल में भाजपा की केंद्र सरकार ने क्या किया। आजाद भारत के इतिहास में अटलबिहारी वाजपेयी के बाद अगर भारत माता का सिर ऊंचा करने का काम किसी ने किया है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी हैं। उन्होंने कहा कि भारत सत्य और अहिंसा पर विश्वास करने वाला देश है। भारत पहले किसी को छेड़ता नहीं है।
अगर कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता नहीं है। उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि यह महज घोषणा पत्र नहीं, बल्कि हमारी पार्टी का संकल्प पत्र है।
उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में यूपी की जनता ने भाजपा की झोली कमल के फूल से भर दी थी। उसके परिणामस्वरूप भारत की राजनीति में सबसे बड़ा ऐतिहासिक मोड़ आया। ढाई वर्ष का कार्यकाल बीत चुका है। जाहिर सी बात है कि विरोधी पूछेंगे कि हमने काम नहीं किया है और समर्थक कहेंगे कि हमने काफी काम किया है, लेकिन वह इन सब बातों में नहीं पड़ना चाहते। उन्होंने याद दिलाया कि कुछ महीने पूर्व जम्मू-कश्मीर में जब सेना के कैंप पर कायराना हमला कर आतंकियों ने कई जवानों को मौत के घाट उतार दिया तो वह पीएम के पास गए।
उसके बाद पीएम मोदी ने साफ कह दिया कि अब बस बहुत हो गया। जिसके बाद हमारी सेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर उसके आतंकियों का सफाया किया। अपने पाक दौरे का जिक्र करते हुए राजनाथ ने कहा कि पहले वह सार्क सम्मेलन में नहीं जा रहे थे लेकिन जब अधिकारियों ने उन्हें यह बताया कि पाकिस्तान में यह एलान किया गया है कि उन्हें वहां घुसने नहीं दिया जाएगा। तब उन्होंने पाक जाने का फैसला किया। तब मैने यह निश्चय किया कि मैं पाक की धरती पर ही पाक को बेनकाब करके लौटूंगा और मैने इसमें कामयाबी भी हासिल की। केंद्र सरकार ने इतना काम किया है, उसे गिनाने के लिए चार घंटे भी कम पड़ेंगे। जहां तक विकास की बात है तो राजनीतिक विश्लेषकों ने भी कहा है कि सबसे बेहतर सरकार चलाने वाली पार्टी भाजपा ही है।
उन्होंने कहा कि दुनिया भर के अर्थशास्त्री स्वीकार करते हैं कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भारत की है, लेकिन सपा के सीएम कहते हैं कि उन्होंने बहुत विकास कराया है। उन्होंने जनता के सामने बिजली, पानी, सड़क और खेतीबाड़ी से जुड़े ज्वलंत सवाल उछाले और कहा कि जब सरकार जनता को यह सुविधा नहीं दे सकती तो क्या विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की तरफ से राज्यों को पैसा देने के लिए बनी हाईलेवल कमेटी के वह चेयरमैन हैं। किसानों को ओला और पाले से हुई क्षति की भरपाई के लिए जितना पैसा यूपी सरकार को दिया गया, उतना आज तक कभी नहीं दिया गया, लेकिन प्रदेश के किसानाें को यह पैसा मिला ही नहीं। सभा की अध्यक्षता ठा. महीपाल सिंह ने और संचालन रूपेश उपाध्याय ने किया।