फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   If salary is not received within 72 hours then there will be agitation

Hathras News: 72 घंटे में वेतन नहीं मिला तो होगा आंदोलन

Thu, 24 Jul 2025 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 24 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
If salary is not received within 72 hours then there will be agitation
नगर पालिका के आउटसोर्सिंग ठेका सफाई कर्मचारियों को जून माह का वेतन नहीं मिला है। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने 72 घंटे में इन कर्मचारियों को वेतन दिए जाने की मांग की है। वेतन न मिलने पर संघ आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।
विज्ञापन


संघ के जिलाध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि वेतन न मिलने से सफाई कर्मचारी अपने बच्चों को नहीं पढ़ा पा रहे हैं। सफाई कर्मचारी इसी वेतन पर जीवन का निर्वहन करते हैं। एक जुलाई को स्कूल-कॉलेज खुल चुके हैं। आउटसोर्सिंग ठेका सफाई कर्मचारी अपने बच्चों की फीस, ड्रेस और किताब कॉपी नहीं दिलवा पा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि जब हमारे बच्चों का भविष्य बर्बाद होगा तो आंदोलन के अलावा हमारे पास और कोई रास्ता नहीं है। मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज कल्यान, बबलू, टोनी, अरविंद चंद्र, नवीन कुमार, किशोर कुमार, अजय कुमार, विशाल, अंकित चौधरी, प्रेमपाल सिंह, रणवीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed