फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   If Pooja is not arrested within 48 hours, there will be a protest.

Hathras News: 48 घंटे में पूजा गिरफ्तार नहीं हुई तो होगा आंदोलन

Sun, 05 Oct 2025 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 05 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
If Pooja is not arrested within 48 hours, there will be a protest.
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव निशांत चौहान के नगर की भूतेश्वर कॉलोनी स्थित आवास पर बैठक हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अभिषेक गुप्ता हत्याकांड की मुख्य आरोपी पूजा शकुन पांडेय को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार नहीं किया गया तो संगठन पीड़ित परिवार को साथ लेकर आंदोलन करने पर मजबूर होगा।
विज्ञापन

चौहान ने कहा कि अभिषेक गुप्ता को गोली मारने वाले दोनों हत्यारोपी पुलिस ने पकड़ लिए हैं, किंतु मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर क्यों है। आखिर अलीगढ़ पुलिस स्वयंभू महामंडलेश्वर पर नरम रुख क्यों अपनाए हुए है। आखिर अभी तक उसकी संपत्ति कुर्क क्यों नहीं की गई। चौहान ने कहा कि भगवा चोला ओढ़कर महामंडलेश्वर के रूप में पूजा ने जो कृत्य किया है, वह सभी सनातनियों की आस्था पर कुठाराघात है।
विज्ञापन

चौहान ने मुख्यमंत्री से मांग की कि प्रदेश मैं जैसा बर्ताव अन्य अपराधियों के साथ होता है, वैसा ही पूजा शकुन पांडेय के साथ होना चाहिए। उसकी संपत्ति को कुर्क कर बुलडोजर चलाना चाहिए, जिससे अभिषेक गुप्ता के परिजनों को न्याय मिल सके। साथ ही परिवार को स्थायी सुरक्षा मुहैया करते हुए परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी के साथ एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed