{"_id":"58b469ee4f1c1bdf66830aeb","slug":"if-no-action-on-the-inspector-will-blockade","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा पर नहीं की कार्रवाई तो होगा चक्का जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा पर नहीं की कार्रवाई तो होगा चक्का जाम
अमर उजाला, हाथरस
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता से अभद्रता के विरोध में एसपी से मिलने जाते तहसील के अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने सोमवार को एसपी दिलीप कुमार से मुलाकात कर अधिवक्ता राजपाल सिंह पूनिया के साथ हुई अभद्रता के मामले में ज्ञापन साैंपा। एसोसिएशन ने आरोपी दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है।
अगर दो दिन में आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता चक्का जाम करेंगे। अधिवक्ताओं का कहना है कि राजपाल सिंह पूनिया एक मामले में थाना हाथरस गेट गए थे। थाने में आरोपी दरोगा एक महिला को गालियां बक रहा था।
इसका विरोध अधिवक्ता ने किया तो दरोगा ने उनके साथ भी अभद्रता शुरू कर दी। बमुश्किल अधिवक्ता अपनी जान बचाने के लिए थाने से भागे। इसके विरोध में एसोसिएशन ने 25 फरवरी को न्यायिक कार्य से विरत रहने का ऐलान किया था और 27 फरवरी को एसपी को ज्ञापन सौंपने की बात कही थी।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं का कहना है कि अगर आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो चक्का जाम किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। इस मामले में एसपी ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष गिरीश चंद्र गौड़, लाखन सिंह, यादवेंद्र सिंह, रूपकिशोर, अमित उपाध्याय, राहुल वशिष्ठ आदि अधिवक्ता थे।