{"_id":"5da36bfc8ebc3e016a182cd0","slug":"identification-of-the-dead-body-of-a-young-man-caught-by-train-hathras-news-ali216138591","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट आए युवक के शव की हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट आए युवक के शव की हुई शिनाख्त
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट से मृत युवक के शव की शिनाख्त
नगला बनारसी प्रहलाद का निवासी था मृतक
हतीसा के निकट फाटक पार करते वक्त हुआ हादसे का शिकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के हतीसा के निकट ट्रेन की चपेट में आने से हुई युवक की मौत के मामले में शव की शिनाख्त हो गई। नगला बनारसी प्रहलाद से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे लोगों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
उल्लेखनीय है कि शनिवार की शाम को मथुरा रोड हतीसा रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी, लेकिन यहां पर शव की शिनाख्त न होने के कारण शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया था। इधर, नगला बनारसी प्रहलाद निवासी 19 वर्षीय हरेंद्र उर्फ तोती पुत्र बदन सिंह शनिवार को घर वापस नहीं लौटा।
उन्हें किसी तरह से अज्ञात शव के बारे में जानकारी हुई तो परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त हरेंद्र के रूप में की। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। जैसे ही युवक का शव गांव पहुंचा तो परिवार के लोग रोने बिलखने लगे।