फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Id : Namaz read at home

बकरीद पर घरों में ही पढ़ें नमाज

Mon, 19 Jul 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Id : Namaz read at home
बकरीद के पर्व को लेकर तैयारी तेज हो गई हैं। मुस्लिम इंतजामियां कमेटी की भी बैठक हुई। इसमें अपील की गई कि लोग अपने घरों पर ईद की नमाज अदा करें और कुर्बानी की रस्म भी अपने घरों पर ही करें। 21 जुलाई को बकरीद का त्योहार है। इसे लेकर प्रशासन तैयारी कर रहा है। अधिकारी शांति समितियों की बैठक ले रहे हैं। वहीं मुस्लिम समाज के लोग भी तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुस्लिम इंतजामियां कमेटी की एक बैठक जामा मस्जिद नयागंज में हुई। इसमें कहा गया कि कोरोना महामारी के चलते मुस्लिम समाज के लोग बकरीद के मौके पर अपने घरों पर ही नमाज अदा करेंगे। नमाज के बाद तीन दिन तक समाज के लोग जानवरों की कुर्बानी अपने घरों पर ही करेंगे। इस मौके जिलाधिकारी से मांग की गई कि मुस्लिम बस्तियों में इस पर्व को लेकर विशेष रूप से सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था की जाए। बैठक में कमेटी के सदर हाजी रिजवान अहमद कुरैशी, कुर्बान अली शहजादा, हाजी सलीम, अकील अहमद काजी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed