{"_id":"5ebaeeb48ebc3e903336ff88","slug":"husband-had-murderd-his-wife-sadabad-news-ali2335252197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने ही की थी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने ही की थी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव पिपरामई में गत नौ मई को विवाहिता की हत्या की घटना का खुलासा सादाबाद पुलिस ने मंगलवार को कर दिया। खुलासे में सामने आया कि विवाहिता की हत्या उसके ही पति ने गला दबाकर और गले में साड़ी डालकर खींचकर की थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त की गई साड़ी को भी बरामद किया है। पुलिस ने मृतक महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाल जगदीशचंद्र ने बताया कि वह तथा एसआई रामदास पचौरी के साथ शांति व्यवस्था व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की तलाश में थे, इसी दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि कोतवाली सादाबाद पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 175/20 धारा 302 से संबंधित अभियुक्त प्रेमशंकर उर्फ प्रेमचंद्र पुत्र रामजीलाल बरामई की तरफ पटरी के किनाने किनारे कहीं जा रहा है, मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके जब उक्त स्थान पर दबिश दी गई तो प्रेमशंकर को वहां से हिरासत में ले लिया गया। कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने जब प्रेमशंकर से कड़ी पूछताछ की तो प्रेमशंकर ने बताया कि नौ मई 2020 को उसकी पत्नी सपना अपनी तहेरी बहिन की शादी में जाने की जिद पर झगड़ा करने लगी तो उसने गुस्से में आकर अपनी पत्नी सपना के गले में साड़ी डालकर खींच दी और गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। प्रेमशंकर की निशानदेही पर उसके घर से सामने वाली साइड के कमरे का दरवाजा खोलकर कमरे में पड़े लकड़ी के तख्त के नीचे घुसकर एक हल्के पीले रंग की साड़ी भी बरामद कराई। अभियुक्त प्रेमशंकर को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा।