फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Husband filed complaint against wife

Hathras News: पति ने पत्नी के खिलाफ दी तहरीर, सास-ससुर से करती है बहू मारपीट

Sun, 10 Dec 2023 10:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 10 Dec 2023 10:42 PM IST
सार

युवक ने पत्नी के खिलाफ सादाबाद थाने में तहरीर दी है। जिसमें उसने आरोपी लगाया है कि उसकी पत्नी माता-पिता से मारपीट करती है। उसकी मां के बक्से में रखे गहने, नगदी निकाल लिए और उसकी पत्नी चली गई।

विज्ञापन
Husband filed complaint against wife
सादाबाद थाना - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में सादाबाद के बिसावर क्षेत्र में गांव जटोई निवासी विष्णु जोगीनाथ पुत्र सुरेश ने 10 दिसंबर को सादाबाद कोतवाली में तहरीर दी। उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उसके माता-पिता से मारपीट करती है।
विज्ञापन


यह है मामला
तहरीर में विष्णु ने बताया कि उसने अपनी शादी नौरंगाबाद अलीगढ़ की एक युवती से बिना किसी दान दहेज के की थी। शादी के कुछ दिन तक तो वह ठीक से रही, लेकिन कुछ दिन बाद से लड़ाई झगड़ा करना शुरू कर दिया। माता पिता के साथ भी अभद्र व्यवहार करने लगी। 5 दिसंबर को जब वह दुकान पर गया तो उसकी पत्नी ने घर पर मौजूद उसके वृद्ध माता पिता से गाली-गलौज की और मारपीट करने पर उतारू हो गई। 
विज्ञापन


उसकी पत्नी ने अपने दत्तक पिता को फोन कर दिया, जिसके बाद उसके पिता व अन्य लोग आ गए और एकराय होकर उसके माता पिता के साथ मारपीट की। उसकी मां के बक्से में रखे गहने, नगदी निकाल लिए और उसकी पत्नी को साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed