{"_id":"684dbcfaaf1aad9d2e022bfd","slug":"husband-convicted-of-dowry-death-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दहेज हत्या में पति दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई सात वर्ष कारावास की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दहेज हत्या में पति दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई सात वर्ष कारावास की सजा
Sat, 14 Jun 2025 11:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:48 PM IST
सार
आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज के लिए अमरीन का उत्पीड़न करने लगे। यह बात अमरीन ने मायके पक्ष के लोगों को भी बताई थी। मांग पूरी न होने पर 6 नवंबर 2010 को ससुरारीजनों ने अमरीन को पीटकर उसको आग लगा दी।
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस के अपर सत्र न्यायाधीश/एफटीसी प्रथम माधवी सिंह के न्यायालय ने दहेज हत्या के एक मामले में आरोपी पति को दोषी करार देते हुए सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
विज्ञापन
अमरुद्दीन निवासी श्रीजीपुरम थाना सिकंदरा आगरा ने थाना मुरसान में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि उनकी पुत्री अमरीन की शादी दिलशाद निवासी कस्बा मुरसान हाथरस के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज के लिए अमरीन का उत्पीड़न करने लगे। यह बात अमरीन ने मायके पक्ष के लोगों को भी बताई थी। मांग पूरी न होने पर 6 नवंबर 2010 को ससुरारीजनों ने अमरीन को पीटकर उसको आग लगा दी।
विज्ञापन
उसके मायके पक्ष के लोग आए और उपचार के लिए उसे अलीगढ़ ले गए। 12 नवंबर 2010 को अमरीन की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत से पहले अमरीन ने अपने बयान भी दिए। इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ। विवेचक ने विवेचना करते हुए न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर दिया। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश/ एफटीसी प्रथम माधवी सिंह के न्यायालय में हुई। न्यायालय ने इस मामले में मृतका अमरीन के पति दिलशाद को सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन