{"_id":"5ff35e978ebc3e3c88226d4c","slug":"husband-beaten-to-wife-police-sent-to-jail-shaphu-news-ali25285419","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से की मारपीट, पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से की मारपीट, पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
पत्नी से मारपीट करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को जेल भेजा है। वहीं, पीड़ित महिला का पुलिस ने सीएचसी पर उपचार कराया। एसआई राम नरेश सिंह ने बताया कि गांव नगला सलेम निवासी भंवर सिंह पुत्र ज्चाला प्रसाद ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी। मारपीट में उसकी पत्नी का सिर फट गया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पहले पीड़ित महिला की सीएचसी में मरहम पट्टी कराई फिर उसके पति को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में जेल भेज दिया।
इधर, गांव बुढ़ाइच निवासी एक महिला ने पुलिस सहायता नंबर 112 पर उसके ही पति द्वारा उसके साथ मारपीट की शिकायत करने पर पुलिस उक्त गांव निवासी विक्की पुत्र सालिग ग्राम को कोतवाली ले आई। महिला ने फोन पर अपने पिता को भी उसके पति द्वारा मारपीट की सूचना दी। सूचना मिलने पर पीड़ित महिला का पिता कोतवाली आ गया और महिला को अपने साथ गांव ले गया। समाचार लिखे जाने तक उक्त युवक कोतवाली पर ही बैठा था ।
बुजुर्ग के साथ की मारपीट
क्षेत्र के गांव दोहई निवासी जयपाल सिंह पुत्र टोढ़ी सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही दो युवकों पर अपने 85 साल के बुजुर्ग पिता से मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर के मुताबिक उसके पिता गांव से बाहर एक कमरे में रहते हैं।
विज्ञापन
गांव के ही निवासी डॉबी एवं कैलास पुत्रगण देवेंद्र सिंह ने उनके साथ मारपीट की। जब वह एवं उसकी पत्नी उनको बचाने गए तो उक्त युवकों ने उनसे भी मारपीट की। मारपीट में पिता के साथ उनको भी चोट आई हैं। पुलिस ने तहरीर लेकर तीनों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर जांच प्रारंभ कर दी है।