{"_id":"6548ecead6c0eff94a078646","slug":"husband-attacked-wife-neck-cut-his-own-vein-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति बना कसाई: गुस्से में धारदार हथियार से पत्नी के गले पर हमला, बाद में काटी अपने हाथ की नस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति बना कसाई: गुस्से में धारदार हथियार से पत्नी के गले पर हमला, बाद में काटी अपने हाथ की नस
Mon, 06 Nov 2023 07:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 06 Nov 2023 07:11 PM IST
सार
हाथरस में पति-पत्नी के बीच घरेलू कलह हो गई। पति ने पत्नी के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पति ने फिर अपने हाथ की नस काट ली। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के एक इलाके में 6 नवंबर की दोपहर को पति-पत्नी में घरेलू कलह को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते पति ने पहले पत्नी का धारदार हथियार से हमला कर दिया और बाद में अपनी जान देने की कोशिश करते हुए हाथ की नस काट ली। इससे पति और पत्नी की हालत बिगड़ गई। दोनों को उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
कोतवाली सदर क्षेत्र के निवासी पति-पत्नी में दोपहर को किसी बात को लेकर घर पर विवाद हो गया। विवाद के चलते पति इस कदर गुस्से में आ गया उसने अपनी पत्नी पर धारदर हथियार से हमला कर दिया और उसकी गर्दन पर जख्म हो गया। इससे पत्नी की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
कुछ देर बाद पति ने अपनी जान देने की नीयत से धारदार हथियार से अपने हाथ की नस काट ली। इससे दंपती की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन दोनों को उपचार के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन