फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Husband accused of murdering wife arrested

Hathras News: पत्नी की हत्या का आरोपी पति किया गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस का खोखा बरामद

Sat, 26 Jul 2025 09:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 26 Jul 2025 09:21 PM IST
सार

पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उनकी पुत्री की शादी 2010 में हुई थी। कुछ दिनों से ससुराल वाले उनकी पुत्री को परेशान कर रहे थे। 19 जुलाई को सूचना मिली कि दामाद अंकुश सिंह ने उनकी पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी है।

विज्ञापन
Husband accused of murdering wife arrested
आरोपी पति गिरफ्तार - फोटो : पुलिस

विस्तार

सासनी कोतवाली पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी अंकुश सिंह को आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित सीमेक्स स्कूल के पास तिराहे से 25 जुलाई की रात को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का एक तमंचा और एक कारतूस का खोखा भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


सीओ योगेंद्रनारायण कृष्ण ने बताया कि मृतका के पिता नागेंद्रपाल सिंह ने 20 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उनकी पुत्री की शादी 2010 में अंकुश सिंह के साथ हुई थी। कुछ दिनों से ससुराल वाले उनकी पुत्री को परेशान कर रहे थे। 
विज्ञापन


19 जुलाई को पिता नागेंद्रपाल सिंह को सूचना मिली कि अंकुश सिंह ने उनकी पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली निरीक्षक को अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देशित किया था। गिरफ्तार आरोपी अंकुश सिंह गांव दरकौला का निवासी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed