फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Husband accused of attempting to murder wife; daughter raised the alarm and saved her.

Hathras News: पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, बेटी ने शोर मचाकर बचाया

Sat, 19 Sep 2026 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 19 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of attempting to murder wife; daughter raised the alarm and saved her.
महिला किरण। संवाद - फोटो : Samvad
क्षेत्र के गांव नगला कृपा में शुक्रवार रात घरेलू विवाद के दौरान एक महिला को उसके पति ने फंदा लगाकर उसे मारने का प्रयास किया। आरोपी पति ने महिला की गर्दन पर पैर रखकर और हाथ से गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की, लेकिन महिला की आठ वर्षीय बेटी ने शोर मचाकर बचा लिया। महिला के गले पर चोट के निशान हैं। वह किसी तरह वहां से निकलकर पैदल मुरसान कोतवाली पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।
विज्ञापन

गांव नगला कृपा निवासी किरण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति चंद्रवीर कुछ महीने पहले वाहन चालक का काम करता था। काफी समय से वह मजदूरी आदि करने नहीं जाता है। किरण का आरोप है कि चंद्रवीर घर का सामान बेचकर मिलने वाले रुपये शराब पीने में खर्च कर देता है। किरण स्वयं मेहनत-मजदूरी कर अपनी करीब आठ वर्षीय बेटी कामिनी और छह वर्षीय बेटे कुलदीप का पालन-पोषण कर रही है। महिला का आरोप है कि उसका पति अपनी मां विरमा देवी के साथ भी आए दिन मारपीट करता है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब आठ बजे चंद्रवीर ने घर के अंदर कथित तौर पर फंदा लगाकर किरण को जान से मारने की कोशिश की। इसी दौरान बेटी कामिनी ने घटना देख ली और शोर मचाते हुए विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद चंद्रवीर ने किरण को आंगन में गिराकर हाथ से भी गला दबाने का प्रयास किया। किरण ने किसी तरह खुद को बचा लिया और चोटिल हालत में पैदल मुरसान कोतवाली पहुंच गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए किरण को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed