फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hunger strike ends and protest postponed

Hathras News: प्रशासन ने गिट्टी डालकर कराया सड़क का समतलीकरण, भूख हड़ताल खत्म, धरना-प्रदर्शन भी स्थगित

Sat, 23 Dec 2023 08:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 23 Dec 2023 08:43 PM IST
सार

हाथरस में चंदपा के गांव बघना में सड़क की बदहाली पर सात दिनों से चल रहे धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया। तीन दिन से चल रही भूख हड़ताल भी समाप्त कर दी है। प्रशासन ने मौके पर जलनिकासी करा दी और सड़क का समतलीकरण भी करा दिया।

विज्ञापन
Hunger strike ends and protest postponed
जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराते पुलिस अधिकारी - फोटो : स्वयं

विस्तार

हाथरस में चंदपा के गांव बघना में सड़क की बदहाली के विरोध में पिछले सात दिनों से चल रहा ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन 23 दिसंबर को प्रशासन के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया। ग्रामीणों ने तीन दिन से चल रही भूख हड़ताल भी समाप्त कर दी। सीओ सादाबाद गोपाल सिंह ने भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों को फ्रूटी पिलाई। प्रशासन ने मौके पर जलनिकासी करा दी और सड़क का समतलीकरण भी करा दिया। मौके पर कोतवाली चंदपा प्रभारी सुनीता मिश्रा भी मौजूद रहीं। 

विज्ञापन

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के बघना मार्ग की सड़क की बदहाल स्थिति से त्रस्त होकर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने 16 दिसंबर से लोकसभा चुनाव बहिष्कार के नारे के साथ धरना-प्रदर्शन शुरू किया था। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क में इतने गहरे गड्ढे थे, जिनसे हर वक्त जलभराव रहता था और दुर्घटनाएं होती रहती थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क समतलीकरण

धरने की अगुवाई कर रहे देवेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि सीओ सादाबाद गोपाल सिंह और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश निगम के आश्वासन पर धरना-प्रदर्शन को जनवरी माह तक स्थगित कर दिया गया है। लोनिवि द्वारा सड़क निर्माण के लिए एस्टीमेट शासन को भेजा गया है। फिलहाल प्रशासन ने सड़क का समतलीकरण कराके जलभराव की समस्या को दूर करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed