फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   How to read the lack of facilities

सुविधाओं की कमी कैसे पढ़ें नौनिहाल

Wed, 12 Apr 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Wed, 12 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
How to read the lack of facilities
स्कूली बच्चे
बेसिक शिक्षा विभाग के 350 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयाें में आज भी विद्युतीकरण नहीं हुआ है। 800 स्कूलों में फर्नीचर की कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है। विभाग ने इसकी जानकारी परिषद को भी भेज दी है, जिससे आने वाले सत्र में इन विद्यालयाें में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े और वह आराम से बैठकर पढ़ाई कर सके।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए सरकार की ओर से भले ही करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हों, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में स्कूलों में आधारभूत समस्याओं का भी समाधान नहीं हो सका है, जबकि इन विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता की बात करना तो बेमानी के सिवाय और कुछ नहीं हैं।
विज्ञापन


जहां एक तरफ बेसिक शिक्षा विभाग इन स्कूलों के शिक्षा के स्तर को कॉन्वेंट स्कूलों के मुकाबले बनाने के लिए लगातार योजनाओं का संचालन कर रहा है, लेकिन अभी तक जिले में संचालित करीब 1,550 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में से 350 स्कूलों में अभी तक विद्युतीकरण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से करीब 450 स्कूलों में फर्नीचर हैं। बाकी के स्कूलों में विद्यार्थियों के पास बैठने के लिए टाट-पट्टी भी नहीं हैं। हालात इतने खराब हैं कि विभाग की ओर से इन विद्यालयों की सफाई के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जबकि ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मियों द्वारा इन अधिकांश विद्यालयों की सफाई करने के नाम पर आनाकानी की जाती है, लेकिन विभागीय अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।


परिषद ने विद्यालयों की सुविधाओं के संबंध में जानकारी मांगी थी। ब्लॉकों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर परिषद को सूचना भेज दी गई है, जिससे विद्युतीकरण एवं फर्नीचर की समस्या का समाधान हो सके।
-रेखा सुमन, बीएसए हाथरस

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed