फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   How good of just 300 hand pumps

सिर्फ 300 हैंडपंपों से कैसे होगा भला

Tue, 10 May 2016 11:43 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। खारे और दूषित पानी के लिए पेयजल की गंभीर समस्या से जूझते जिले को अब आकर शासन ने नए हैंडपंपों की मंजूरी दी है, लेकिन वो भी ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर है। सीएम की घोषणा के अनुसार शासन ने तीनों विधानसभाओं के लिए 300 नए हैंडपंप मंजूर कर दिए हैं। यह हैंडपंप विधायकों की सिफारिश पर उनके क्षेत्रों में लगवाए जाएंगे। जल निगम ने इस काम को पूरा कराने के लिए ठेकेदारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे गर्मी के मद्देनजर जरूरत वाले इलाकों में हैंडपंप लगाने की कार्यवाही शुरू की जा सके।
विज्ञापन


जिले में पीने के पानी की समस्या लगातार विकराल रूप लेती जा रही है। काफी समय से खराब हैंडपंपों की मरम्मत और नए लगवाने के लिए किचकिच मची हुई है, लेकिन अब आकर शासन ने नए हैंडपंपों के लिए मंजूरी दी है, लेकिन जल निगम को नहीं लगता कि इतने हैंडपंपों से जिले की जनता का कुछ भला हो पाएगा, क्योंकि जिले में अकेले रिबोरिंग योग्य हैंडपंपों की तादाद करीब पांच हजार है, जबकि नए हैंडपंपों की मांग भी लगभग इतनी ही है। फिलहाल जो हैंडपंप शासन ने दिए हैं, उन्हें लगवाने के लिए जिले की तीनों विधान सभाओं में विधायक जल निगम को स्वीकृति प्रदान करेंगे। इसके बाद जल निगम विधायकों द्वारा बताए गए स्थान पर अपने विभागीय ठेकेदारों के माध्यम से इन हैंडपंपों को अधिष्ठापित कराएगी। जिले की तीनों विधान सभाओं में 100-100 नए हैंडपंप लगवाए जाएंगे। नए हैंडपंप लगवाने के साथ विधायकों को यह भी अधिकार होगा कि वह अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार अपने इसी कोटे में से नए हैंडपंप लगवाने के बजाय खराब हैंडपंपों को रिबोर भी करवा सकते हैं, जिससे जनता को अधिक से अधिक दी जा सके।
विज्ञापन


शासन से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 100-100 हैंडपंप विधायकों की स्वीकृति पर लगवाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। विधिवत रूप से टेंडर प्रक्रिया कराने के बाद हैंडपंप लगवाने का काम शुरू करा दिया जाएगा। विधायकों से भी इस बारे में प्रस्ताव मांग लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीके अग्रवाल, एक्सईएन जल निगम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed