फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   House hold Survey supervisor Bifre on negligence

हाउस होल्ड सर्वे में लापरवाही पर बिफरे पर्यवेक्षक 

Wed, 08 Jun 2016 11:48 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
House hold Survey supervisor Bifre on negligence
पर्यवेक्षक ने बुधवार को जिला अस्पताल की कोल्ड चेन का जायजा लिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। नई दिल्ली से आए राष्ट्रीय पर्यवेक्षक डॉ. कमलेश कुमार ने बुधवार को जिला अस्पताल की कोल्ड चेन का जायजा लिया। इससे मौजूद कर्मियों में खलबली मच गई। इसके बाद सीएमओ दफ्तर में समस्त एमओआईसी, एमसीटीसी ऑपरेटर और ब्लॉक एकाउंट मैनेरजरों की बैठक ली, जिसमें मिशन इंद्रधनुष और बाल स्वास्थ्य पोषण माह की प्रगति देखी। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय पर्यवेक्षक को जिला अस्पताल की कोल्ड चेन में सब कुछ सही मिला। उन्होंने कोल्ड चेन प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने समीक्षा के दौरान पाया कि मिशन इंद्रधनुष के हाउस होल्ड सर्वे में लापरवाही बरती जा रही है। शत-प्रतिशत हाउस होल्ड सर्वे नहीं किया जा रहा। इसके अलावा जहां आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्री नहीं हैं, वहां का सर्वे रिकॉर्ड के आधार पर किया जाना पाया गया है। इसे भी सुधारने के निर्देश उन्हाेंने दिए। उन्होंने टीकाकरण इन्वेंट्री टूल की विशेष ट्रेनिंग भी प्रशिक्षणार्थियों को दी। इस ऑनलाइन टूल के माध्यम से टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की जा सकेगी। हाथरस से ही इस सॉफ्टवेयर की शुरुआत की जा रही है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह, एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार, डॉ. डीके अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी और सभी सीएचसी के प्रभारी मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed