फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   House collapsed while digging drain, loss of millions

नाले की खुदाई करते वक्त गिरा मकान, लाखों का नुकसान

Sun, 15 Sep 2019 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
House collapsed while digging drain, loss of millions
नाले की खुदाई करते वक्त गिरा मकान, मची अफरा-तफरी
विज्ञापन

लाखों का हुआ नुकसान, मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने देखी स्थिति
पालिका द्वारा जेसीबी से कराई जा रही है नाले की खुदाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के जलेसर रोड पर चल रही नाला खुदाई के दौरान एक मकान गिर गया। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर काफी भीड़ लग गई और लोगों ने तीखा आक्रोश जाहिर किया। इस मामले की तहरीर पुलिस को दी गई तो कोतवाली में एसडीएम, सीओ व पालिका के अधिकारी पहुंच गए और फिर मकान निर्माण कराए जाने की बात पर सहमति बनी।
नगर पालिका द्वारा जलेसर रोड पर नाला निर्माण कराना जा रहा है। इसके लिए जलेसर रोड पर मकानों के सामने नाला खुदाई का काम जेसीबी से हो रहा है। रविवार को जेसीबी द्वारा अशोक वार्ष्णेय पुत्र चंद्रपाल वार्ष्णेय के मकान के सामने खुदाई चल रही थी। इसी बीच मकान का आगे का हिस्सा नाला खुदाई के दौरान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान गिरने से उसके सामान व एक कार दब गई। जिससे अशोक कुमार का लाखों का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

सूचना के बाद यहां पर सीओ सदर रामशब्द यादव भी पहुंच गए। इस बात से गुस्साए लोगों को शांत किया। मामला कोतवाली पहुंचा तो यहां पर एसडीएम सदर भी पहुंच गए। काफी देर तक चली वार्ता के बाद मकान स्वामी गिरे हुए मकान के हिस्से का निर्माण कराए जाने की बात पर राजी हुआ। जिसके बाद सुलह हो गई। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed