फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   hotspot area will be open from today

आज से चारों हॉटस्पाट एरिया समाप्त, लॉकडाउन -4 मिली छूट के अनुसार खुलेंगे बाजार

Fri, 22 May 2020 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
hotspot area will be open from today
शहर के हॉटस्पॉट एरिया गुडहाई बाजार से रिक्शों में माल ले जाने पर रोकती पुलिस। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में बने चारों हॉटस्पॉट एरिया शुक्रवार से समाप्त हो जाएंगे। इन इलाकों में वर्तमान में कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं निकलने की स्थिति में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने हॉटस्पाट एरिया समाप्त कर दिए हैं। अब इन इलाकों में लॉकडाउन 4 में दी गई छूट के आधार पर दुकानें खुलेंगी और आवाजाही हो सकेगी। इन इलाकों में पिछले 21 दिन से पूर्णत: लॉकडाउन था। इस कारण बाजार नहीं खुल रहे थे और न ही लोग जरूरी कामों के लिए भी अपने घरों से निकल पा रहे थे। अब हॉटस्पॉट एरिया समाप्त होने के साथ ही इन इलाकों के बाजार नियमानुसार खुल सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि शहर के घंटाघर गली सीकनापान इलाके में कैंसर पीड़ित टिंबर कारोबारी कोरोना संक्रमित निकले थे। इस आधार पर शहर के बीचों-बीच कोरोना संक्रमित मिलने पर घंटाघर और सीकनापान गली के आसपास का इलाका जिला प्रशासन ने हॉटस्पॉट घोषित कर दिया था और कैंसर पीड़ित के सभी परिजनों को क्वारंटीन कर दिया था। इन परिजनों की भी सैंपलिंग कराई गई थी। इसमें आठ माह का बच्चा सहित 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

ओढ़पुरा निवासी एक पुलिसकर्मी और लाला का नगला निवासी एक सब्जी विक्रेता को भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इस कारण इन दोनों इलाकों को भी हॉटस्पॉट घोषित करते हुए इलाकों में पूर्णत: लॉकडाउन लागू कर दिया गया। इस दौरान सासनी के विष्णुपुरी इलाके में रहने वाले एक व्यापारी को भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। प्रशासन ने सासनी के विष्णुपुरी इलाके के आसपास के क्षेत्र को भी हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया था। इन इलाकों में प्रशासन ने जरूरी चीजों की होम डिलीवरी की सुविधा शुरू कराई थी। इन इलाकों में आवाजाही पूर्णत: बंद कर दी गई थी। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने वर्तमान में इन इलाकों में कोई कोरोना संक्रमित मरीज नहीं होने की स्थिति में हॉट स्पॉट समाप्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस शहर के सीकनापान गली, लाला का नगला, ओढ़पुरा और सासनी के मोहल्ला विष्णुपुरी के हॉट स्पॉट समाप्त कर दिए गए हैं। 22 मई से इन सभी क्षेत्रों में लॉकडाउन 4 की जिले की गाइडलाइन के अनुसार अनुमन्य गतिविधियां संचालित होंगी। -प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम

शहर के हॉट स्पॉट ऐरिया नयागंज में लगी बैरिकेडिंग।

शहर के हॉट स्पॉट ऐरिया नयागंज में लगी बैरिकेडिंग। - फोटो : HATHRAS

हाथरस: शहर के हॉट स्पॉट एरिया पत्थर बाजार में पसरा सन्नाटा।

हाथरस: शहर के हॉट स्पॉट एरिया पत्थर बाजार में पसरा सन्नाटा।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed