फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hospital sealed following death of woman after childbirth; uproar over demand for action.

Hathras News: प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल सील, कार्रवाई के लिए हंगामा

Mon, 12 Oct 2026 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Hospital sealed following death of woman after childbirth; uproar over demand for action.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
प्रसूता की मौत के बाद शनिवार देर रात स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हाईवे स्थित दामिनी अस्पताल को सील कर दिया। प्रसूता ने ऑपरेशन से बच्चे को जन्म दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार रक्तस्राव के कारण महिला की मौत हो गई। रविवार को अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर परिजनों ने हंगामा किया। बाद में पुलिस ने समझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन

गांव वीरनगर की रहने वाली प्रीति ने शनिवार को बेटे को जन्म दिया था। पति अजीत ने बताया कि चिकित्सक ने गंभीर स्थिति के कारण ऑपरेशन के लिए बोला था। आरोप है कि पर्याप्त सुविधाएं व विशेषज्ञ के न होते हुए ऑपरेशन कर दिया, जिसमें काफी खून बह गया। पति का कहना है कि खून बंद नहीं हुआ था, जिस कारण अलीगढ़ ले जाते समय प्रीति ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद रविवार की सुबह परिजन अस्पताल प्रशासन के खिलाफ शिकायत करने पहुंचे, लेकिन मामला स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा होने का हवाला देते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। काफी देर तक चली वार्ता के बाद कोई समाधान न मिलने पर हंगामे की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि संजय नायक मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधिक सलाह के लिए डॉ. पार्थ गौतम से संपर्क किया। संजय नायक ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से वार्ता की गई। अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों को शांत किया गया। इसके बाद तहरीर को जीडी में चढ़ाया गया।


घटना के बाद से संचालक फरार
प्रसूता की मौत के बाद से अस्पताल के संचालक डॉ. लोकेंद्र कुमार फरार हो गए। सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि जब टीम अस्पताल पहुंची तो वे नहीं मिले। इस पर अस्पताल को सील कर दिया गया है। सोमवार को फिर से टीम अस्पताल पहुंचेगी। इसके बाद घर पर नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल पंजीकृत है, लेकिन घटना की विस्तृत जांच कराई जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed