{"_id":"5dc706998ebc3e5b40490f6e","slug":"homework-police-came-to-work-not-a-big-scene-hathras-news-ali218369111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का होमवर्क आया काम, नहीं हुआ कोई बड़ा बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का होमवर्क आया काम, नहीं हुआ कोई बड़ा बखेड़ा
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के साथ कोतवाली सदर में बैठक करत?
- फोटो : HATHRAS
पुलिस का होमवर्क आया काम, नहीं कोई बड़ा बखेड़ा
कई सूचनाओं पर चंद मिनट में ही पहुंच गई पुलिस और नहीं होने दिया बड़ा बखेड़ा, डीएम, एसपी खुद संभाले रहे सुरक्षा व्यवस्था की कमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कई दिन से चल रहा पुलिस का होमवर्क शनिवार को काम आया। इसी के चलते सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शनिवार को कोई बड़ा बखेड़ा जिले में नहीं हुआ। कई सूचनाएं पुलिस को मिलीं भी, लेकिन पुलिस ने समय रहते वहां पहुंच गई और मामले निपटा दिए। पूरे दिन पुलिस फोर्स शहर के लेकर देहात तक गश्त करता रहा। कंट्रोल रूम से अधिकारी जानकारी लेते रहे और अधीनस्थों को निर्देश देते रहे।
पुलिस प्रशासन पिछले कई दिन से सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद पैदा होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए होमवर्क कर रहा था। उसने शुक्रवार को अपना होमवर्क समाप्त कर लिया था। ऐसे में शुक्रवार की रात्रि में भी सारे इंतजाम कर लिए गए थे कि जिससे कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद सब कुछ सामान्य ही रहे और किसी तरह की अराजकता न फैले। सुबह से ही गश्त शुरू करा दी गई थी। बाजारों में काफी पुलिस फोर्स तैनात करा दिया गया था। मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर कई-कई बार पुलिस ने गश्त की। खुफिया तंत्र भी बेहद अलर्ट रहा।
हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों से की वार्ता, पुतवाई दीवारें
यही नहीं सुबह जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने को था। उससे पहले ही अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने हिंदू संगठनों से जुड़े नेताओं के साथ कोतवाली में बैठक ली और उनका मन टटोला। एएसपी ने उन्हें शासन के निर्देश के बारे में भी समझाया कि वह कहीं किसी तरह का जश्न आदि न मनाएं। इससे उनके खिलाफ कार्रवाई तय हो जाएगी। पुलिस ने इसके बाद शहर में फ्लैग मार्च किया। लाला का नगला को जाने वाले रास्ते पर जब एक विवादित नारा पुलिस ने लिखा देखा तो उसे आनन-फानन में पुतवा दिया। अन्य कई कदम भी उठाए।
विज्ञापन
स्कूल में किया हवन यज्ञ
हाथरस। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मां सरस्वती विद्यालय गंगा नगर कॉलोनी खंदारी गढ़ी में स्कूल के प्रबंधक व भाजपा नेता विनोद चौधरी ने स्कूली बच्चों के साथ खुशी मनाई। उन्होंने विद्यालय में हवन यज्ञ भी किया। चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक है।
पालिकाध्यक्ष ने किया दीपदान
हाथरस। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट के फैसला आने के बाद देर शाम स्थानीय नवग्रह मंदिर में अपने समर्थकों के साथ आरती की और दीपदान किया।
खुशी और जश्न मनाने से बचे भाजपाई
हाथरस। संघ और पार्टी नेतृत्व के निर्देश के चलते भाजपाई आज किसी भी तरह की खुशी मनाने और बयानबाजी करने से बचते रहे। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोई विशेष आयोजन भी नहीं किया। पूछने पर सभी अपनी पार्टी गाइडलाइन का हवाला देते रहे।