{"_id":"5fede0468ebc3e41a73fbea0","slug":"home-plan-money-sent-to-2700-account-hathras-news-ali252501834","type":"story","status":"publish","title_hn":"2700 लाभार्थियों के खाते में पहुंचेगी जल्द धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2700 लाभार्थियों के खाते में पहुंचेगी जल्द धनराशि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
पीएम आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को अब नए साल में धनराशि मिलनी शुरू हो जाएगी। लंबे से धनराशि की किस्तों को इंतजार कर रहे लाभार्थियों के खाते में जनवरी माह के पहले सप्ताह में किस्तें पहुंचना शुरू हो जाएंगी। शासन की ओर से प्रथम, द्वितीय और तीसरी किस्त जारी करने के लिए स्वीकृति दे दी गई है। यह किस्त सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचेगी।
कोरोना महामारी के कारण लंबे से समय से पीएम आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को घर बनाने की किस्त नहीं मिल सकी है। अब शासन स्तर से 300 लाभार्थियों को प्रथम, 900 लाभार्थियों को दूसरी और 1500 लाभार्थियों को तीसरी किस्त जारी करने के लिए स्वीकृति दे दी गई है। अब जल्द ही जनवरी के पहले सप्ताह में लाभार्थी के खाते में धनराशि पहुंचना शुरू हो जाएगी।
पीओ डूडा अनुपम गर्ग ने बताया कि लाभार्थियों को नए साल पर आवास निर्माण के लिए धनराशि मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि किसी भी संस्था व संस्था के बाहर के व्यक्ति को धनराशि जारी कराने के नाम पर कोई धनराशि न दें। इस बारे में तत्काल विभाग को सूचना दें। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई दलाल सक्रिय हैं। इनकी विभाग की ओर से भी निगरानी की जा रही है।