फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Home Guard Recruitment Exam Begins Today; Administration on Alert

Hathras News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज से, प्रशासन अलर्ट

Sat, 25 Apr 2026 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 25 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Home Guard Recruitment Exam Begins Today; Administration on Alert
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अतुल वत्स ने एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा के अलावा मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन




डीएम ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय व बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अभ्यर्थियों की सघन जांच और महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला कर्मियों से कराने को कहा गया।
विज्ञापन




परीक्षा 25, 26 व 27 अप्रैल को दो पालियों में होगी। जिले में 12 केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रत्येक पाली में 4416 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सुरक्षा के दृष्टिगत सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रशासन ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क लगाने और परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए मैप उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed