फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Holika burning sites being inspected Hathras divided into 34 sectors

Hathras News: होलिका दहन स्थलों का किया जा रहा निरीक्षण, 34 सेक्टरों में बांटा जिला

Mon, 06 Mar 2023 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 06 Mar 2023 01:34 AM IST
सार

होलिका दहन सात मार्च को होगा, उसके अगले दिन धूल है। होली के दौरान कहां-कहां पर कब बवाल हो चुके हैं और इसमें किसकी भूमिका रही है। ऐसे लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
 

विज्ञापन
Holika burning sites being inspected Hathras divided into 34 sectors
होलिका दहन - फोटो : ani

विस्तार

होली और शब-ए-बरात को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारी थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें कर रहे हैं। साथ ही होलिका दहन स्थलों का भी निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि होलिका दहन जिन स्थलों पर होता आया है, वहीं होगा। खुफिया तंत्र को भी सतर्क कर दिया गया है। जिले को 34 सेक्टरों में बांटा गया है।
विज्ञापन


होलिका दहन सात मार्च को होगा, उसके अगले दिन धूल है। पुलिस प्रशासन पुराने रिकॉर्ड भी देख रहा है कि होली के दौरान कहां-कहां पर कब बवाल हो चुके हैं और इसमें किसकी भूमिका रही है। ऐसे लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


साथ ही मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती सुनिश्चित की गई है। होलिका दहन स्थलों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। जिले भर को 34 सेक्टर में बांटकर वहां अधिकारियों की ड्यूटी तय कर दी गई है। खुफिया तंत्र भी अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed