Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hindus celebrate bravery, Muslims black day

हिंदूवादियों ने शौर्य, मुस्लिमों ने मनाया काला दिवस

Wed, 06 Dec 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Wed, 06 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hindus celebrate bravery, Muslims black day
जुलूस
अयोध्या में विवादित ढ़ांचे के विध्वंस की बरसी पर हिंदूवादियों के अलग-अलग संगठनों ने जुलूस और वाहन रैली निकालकर शौर्य दिवस मनाया और तालाब चौराहा और तहसील सदर पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन


इधर, मुस्लिम समाज के लोगों ने भी काला दिवस मनाते हुए हाथों में काले झंडे और पट्टियां बांधकर जुलूस निकाला। अधिकारियों को ज्ञापन देकर अयोध्या में बाबरी मस्जिद का निर्माण कराए जाने की मांग की। शौर्य दिवस और काला दिवस को लेकर पुलिस-प्रशासन भी खासा सतर्क नजर आया। इन प्रदर्शनों के साथ काफी पुलिस फोर्स तैनात रही। सभी की वीडियोग्राफी भी कराई ई। तालाब चौराहे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। 

विज्ञापन


मुस्लिम समाज ने जुलूस निकालकर मनाया काला दिवस

हाथरस। मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर हाजी रिजवान अहमद कुरैशी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में छह दिसंबर 1992 की तारीख को अयोध्या स्थित बाबरी मस्जिद को शहीद करने वाले भाजपा और उसके सहयोगी संगठन विहिप, बजरंग दल, आरएसएस और शिवसेना की मुस्लिम समाज ने घोर निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम समाज के लोगों ने बाबरी मस्जिद को पुन: उसी स्थान पर पुनर्निर्माण कराने और दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई कराने की मांग की। बाबरी मस्जिद के मालिकाना हक का मुकदमा सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण वक्ताओं ने कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन न्यायालय से अपील की कि अल्पसंख्यकों के इस जज्बाती प्रकरणों का शीघ्र ही निस्तारण किया जाए। इस संबंध में केंद्र सरकार की चुप्पी की भी आलोचना की गई। इससे पूर्व मधुगढ़ी चौराहे से जुलूस निकालकर तालाब चौराहे पर एसडीएम सदर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। बैठक में कमेटी के सचिव कुर्बान अली शहजादा, डॉ. रईस अहमद अब्बासी, गुलशेर खां, चमन खां, मो. उमर खां, मो. आबाद, मुश्ताक अहमद, हाजी यूसुफ पहलवान, बंटी चौधरी, जावेद, नूमान खां, शकील अहमद, हाजी कमर अहमद कुरैशी, मो. तोफीक, मो. अकबर, विलाल अहमद, नबाव कुरैशी, मो. अहसान, इरफान अहमद, मो. हनीफ, मो. शाहिद, जाहिद, मो. इलियास, इकबाल अहमद, हाजी साबिर अब्बासी, बाबर खान, हाजी शकील, अब्दुल वाहिद, हाजी मुईउद्दीन कुरैशी, शमीम अख्तर, मो. ताहिद, मो. चांद, कल्लू, आबिद मलिक, आदिल खान, शकील सैफी, हाजी नवाब अब्बासी, सईद कुरैशी, हाजी फजर्लुरमान, इस्लाम अब्बासी, नसरुद्दीन अब्बासी, आस मोहम्मद, मुशीर अंसारी, बाबुद्दीन अब्बासी आदि मौजूद थे।

हिंदू जागरण मंच ने सभा कर शहर में निकाला जुलूस

हाथरस। हिंदू जागरण मंच द्वारा बाबरी विध्वंस की बरसी को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। सासनी गेट स्थित एक होटल में सभा की। सभा में मंच के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम सिंह लोधी, भारतीय खाद्य निगम के सदस्य डॉ. अविन शर्मा, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, चेयरमैन आशीष शर्मा, मंच के प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य, जिलाध्यक्ष मनोज उपाध्याय, वीरांगना वाहिनी जिलाध्यक्ष आशा ठाकुर मंचासीन थे। 
सभी अतिथियों का माल्यार्पण और प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत हुआ। घनश्याम सिंह ने कहा कि हिंदू समाज की एकजुटता का परिणाम पूरे विश्व में दिख रहा है। हिंदू विरोध की राजनीति करने वाले अब गुजरात में मंदिर मंदिर जाकर माथा टेक रहे हैं। दुनिया की कोई ताकत अयोध्या में राम मंदिर बनने से नहीं रोक सकती। विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है और हिंदू समाज की सुरक्षा हुई है। चेयरमैन आशीष शर्मा ने कहा कि राम मंदिर निर्माण सभी लोगों के प्रयास से शीघ्र ही शुरू होगा। डॉ. अविन शर्मा ने कहा कि पिछली सरकारों में हिंदू विरोधी ताकतें सक्रिय रहीं, लेकिन वर्तमान केेंद्र और प्रदेश की सरकार ने हिंदू विरोधी ताकतों के हौसले परास्त कर दिए हैं। अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं की आवाज दिल्ली तक पहुंचेगी और 2018 में राम मंदिर के निर्माण को कोई नहीं रोक सकता। सभा के बाद शहर में जुलूस निकाला और तालाब चौराहे पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि भगवान राम करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक हैं। मंदिर निर्माण का विरोध करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध ईश निंदा कानून के तहत कार्रवाई हो। भारत के सभी स्कूलों में रामायण ग्रंथ अनिवार्य पाठ्यक्रम के रूप में शामिल हो। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शीघ्र हो। 

जुलूस और सभा में संजय सिन्हा, भूपेंद्र शर्मा, रमेश चंद्र आर्य, संदीप शर्मा, देवेंद्र सिंह, कुमोद सेंगर, नरेंद्र प्रेमी, जितेंद्र वार्ष्णेय, प्रवीन शर्मा, अवधेश श्रोतिय, रमनबिहारी शर्मा, शोभित उपाध्याय, मोनू पाराशर, सुनील शर्मा, अनंत सोलंकी, रविंद्र रावत, महेश शर्मा, नीरज गुप्ता, विनोद दिवाकर, ललित कुमार, तरुण अग्निहोत्री, अखिलेश गौतम, राजेंद्र लवानियां, ब्रजेश गौतम, रविकांत शर्मा, अंकुश राजौरिया, गौरव शर्मा, मुुुुुकुल दीक्षित, सुरेश चौधरी, संध्या आर्य, विवेक रावत, प्रशांत शर्मा, अशोक बागला, विजय गोस्वामी, अजय रावत, विकास बघेल, मनोज पहलवान सहित काफी लोग शामिल थे। 
---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed