फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   High tension wire fell on the laborer while harvesting in the field death

Hathras News: खेत में फसल काटते समय मजदूर के ऊपर गिरा हाईटेंशन तार, मौत

Tue, 07 Mar 2023 08:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Tue, 07 Mar 2023 08:10 AM IST
सार

किसान सरसों की फसल को काटने के लिए गया हुआ था। सरसों की फसल काटते समय करीब तीन बजे ऊपर से जा रही हाईटेंशन की लाइन का तार अचानक उसके ऊपर गिर गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
High tension wire fell on the laborer while harvesting in the field death
मृतक मनोज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरसान क्षेत्र के गांव कटैला में मजदूरी करने गए एक युवक के ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। मजदूर युवक की मौत की सूचना मिलते ही मुरसान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मृतक के भाई की शिकायत पर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कौशल किशोर पुत्र गनेशी लाल निवासी कटैला मुरसान ने पुलिस को बताया कि उसका भाई मनोज (30) गांव के किसान रामवीर की सरसों की फसल को काटने के लिए गया हुआ था। सरसों की फसल काटते समय करीब तीन बजे ऊपर से जा रही हाईटेंशन की लाइन का तार अचानक उसके ऊपर गिर गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत की खबर सुनकर परिजन व अन्य ग्रामीण भी मौके पर आ गए। जिसकी सूचना बिजली विभाग सहित प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई। सूचना मिलते ही मुरसान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मृतक मजदूर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मनोज सहित गनेशी लाल के पांच बेटे थे। जिनमें मनोज सहित दो की मौत हो गई है। कुछ महीने पहले गनेशीलाल की भी मौत हो गई थी। मनोज की मौत के बाद उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक मनोज के दो बेटा व एक बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed