फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   High speed of internet in 8 government buildings including collectorate

कलेक्ट्रेट सहित 8 सरकारी भवनों में अब इंटरनेट की हाईस्पीड

Tue, 10 Sep 2019 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
High speed of internet in 8 government buildings including collectorate
कलेक्ट्रेट के आठ सरकारी भवनों में अब हाईस्पीड इंटरनेट
विज्ञापन

स्वान योजना 2.0 परियोजना से की गई सेवा की शुरुआत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। स्वान परियोजना 2.0 के तहत जिले के कलेक्ट्रेट सहित नौ सरकारी भवनों में अब हाईस्पीड इंटरनेट सेवा शुरू हो गई है। इन भवनों में इंटरनेट की वजह से बाधित होने वाले सरकारी कामों को अब रफ्तार मिलेगी। ये सभी सरकारी भवन हाई नेटवर्क से जोड़ दिए गए हैं।
शासन स्तर से स्वान परियोजना 2.0 के तहत जिले के सभी सरकारी भवनों को हाईस्पीड इंटरनेट सेवा से जोड़ा जाने के निर्देश जारी किए गए थे। इस परियोजना को दो चरणों में बांटा गया। प्रथम चरण में कलेक्ट्रेट, सभी तहसील और ब्लॉक मुख्यालय को हाईस्पीड इंटरनेट सेवा से जोड़ा जाना था। जिले में प्रथम चरण का कार्य पूरा हो चुका है। इस सभी कार्यालयों में हाईस्पीड इंटरनेट सेवा शुरू कर दी गई है और इसके तहत ही सरकारी ऑनलाइन कामों को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस कंपनी ने सभी कार्यालयों में अपने टावर लगा दिए हैं, ताकि नेटवर्क हाईस्पीड में मिल सके। दूसरे चरण में विकास भवन, सेल टैक्स, सीएमओ कार्यालय, श्रम प्रवर्तन कार्यालय, डीपीआरओ, समाज कल्याण कार्यालय और अन्य कार्यालयों को इंटरनेट सेवा से जोड़ा जाएगा। इस परियोजना के क्रियान्वयन के लिए डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला को नोडल अधिकारी व ईडीएम मनोज उपाध्याय को अनुश्रवण अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed