फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hi-tech jail of Hathras

हाईटेक होगी हाथरस की जेल:184 करोड़ से बन रही, कारागार में होगी हाई सिक्योरिटी बैरक, ब्रेकरी व कुटीर उद्योग

Fri, 04 Apr 2025 04:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 04 Apr 2025 04:25 PM IST
सार

हाथरस में जिला कारागार का निर्माण हो रहा है। यहां 1026 कैदियों को रखने की क्षमता होगी। इसमें डबल स्टोरी बैरक , पुरुषों के साथ महिला व किशोर सुधार गृह, गोशाला , चक्की घर, ब्रेकरी, कुटीर उद्योगों के लिए वर्क शेड, गेस्ट हाउस आदि का भी निर्माण होगा।

विज्ञापन
Hi-tech jail of Hathras
निर्माणाधीन हाथरस जिला कारागार - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में इगलास रोड पर गांव बीछिया के निकट जिला कारागार का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह कारागार आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। करीब 184 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस कारागार के भवन का निर्माण अगले साल फरवरी तक पूरा किया जाना है। फिलहाल इसका 26 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


कारागार में कुल 1026 कैदियों को रखने की क्षमता होगी। इसमें डबल स्टोरी बैरक का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें पुरुषों के साथ महिला व किशोर सुधार गृह के लिए भी बैरक तैयार हो रही हैं। कारागार में गो पालन के लिए गोशाला का भी निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही चक्की घर, ब्रेकरी, कुटीर उद्योगों के लिए वर्क शेड के अलावा गेस्ट हाउस का भी निर्माण किया जा रहा है। करीब 14 एकड़ की जगह खेती के लिए छोड़ी जा रही है। पानी की आपूर्ति के लिए बाकायदा भूमिगत और अवर जलाशय का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन


जल निकासी के लिए भी यहां आधुनिक सुविधाएं होगी। इसके लिए यहां एसटीपी प्लांट की स्थापना होगी। इसमें गंदे पानी का ट्रीटमेंट कर उससे मिलने वाले स्वच्छ पानी का प्रयोग खेती व अन्य कार्यों के लिए किया जाएगा। कैदियों के लिए साधारण और वेस्टर्न शौचालय भी हर बैरक में होंगे। दिन और रात के प्रयोग के लिए अलग-अलग शौचालय होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कारागार के भवन का निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। मानक के अनुरूप करीब 26 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। फरवरी 2026 तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।-एके राही, अधिशासी अभियंता, भवन खंड लोनिवि, अलीगढ़।

इस तरह हो रहा कारागार का निर्माण

-120 कैदियों की क्षमता वाले कुल छह बैरक होंगी कारागार में।
-60 कैदियों की क्षमता की एक महिला बैरक होगी।
-60 कैदियों की क्षमता की किशोर सुधार गृह की बैरक होगी।
-60 कैदियों की क्षमता की क्वारंटीन बैरक होगी।
-60 कैदियों की क्षमता की एक रिजर्व बैरक होगी।
-54 बिस्तर वाला एक अस्पताल भी होगा।

सुरक्षा की दृष्टि से भी हाईटेक होगा कारागार
हाथरस के कारागार में डबल लेयर की सुरक्षा होगी। इसमें बाहरी दीवार करीब 1.8 मीटर ऊंची होंगी, जिन पर कांटे लगे होंगे। इसके बाद भीतरी दीवारें 6.7 मीटर यानी करीब 22 फुट ऊंची होंगी। इसमें आम बैरक के साथ ही 12 कैदियों की क्षमता वाली हाईसिक्योरिटी बैरक भी होगी, जिसमें कई प्रकार के आधुनिक सुरक्षा इंतजाम होंगे।
 

चहारदीवारी के साथ बैरकाें की भी बनने लगी छत

करीब 64 एकड़ भूमि पर बनाए जा रहे जिला कारागार की चहारदीवारी बन चुकी है। इसमें बैरक आदि भवनों के निर्माण के लिए पिलर लगाकर छत बनाने का काम पूरा किया जा रहा है। करीब 26 फीसदी कार्य पूरा किया जा चुका है। यहां दिन के साथ रात में भी निर्माण कार्य किया जा रहा है।

जल्द बनेगी जिला कारागार जाने वाली सड़क
वर्तमान में इगलास रोड से गांव बीछिया जाने वाला रास्ता काफी जर्जर है। जिला कारागार का निर्माण पूर्ण होने से पहले इस सड़क का निर्माण भी जिला प्रशासन की ओर से कराया जाएगा, जिसका सीधा फायदा इस मार्ग पर बसे गांवों के लोगों को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed