फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hemant Brajwasi come to Hathras Mahotsav on March 26

हाथरस महोत्सव: 26 मार्च को आएंगे हेमंत ब्रजवासी, 11 साल की उम्र में बने थे सा रे गा मा पा लिटिल चैम्पस विनर

Sun, 19 Mar 2023 10:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 19 Mar 2023 10:46 PM IST
सार

26 मार्च को हाथरस महोत्सव में हेमंत ब्रजवासी अपनी प्रस्तुति देंगे। हेमंत ब्रजवासी, जो कि हेमू नाम से जाने जाते हैं, ने 11 साल की उम्र में वर्ष  2009 में सा रे गा मा पा लिटिल चैम्पस जीता था। 20 साल की उम्र में हेमंत ने राइजिंग स्टार 2 भी जीता था।

विज्ञापन
Hemant Brajwasi come to Hathras Mahotsav on March 26
हेमंत ब्रजवासी सिंगर - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

हाथरस के बागला कॉलेज में 24 से 28 मार्च तक होने वाले हाथरस महोत्सव को लेकर डीएम अर्चना वर्मा ने तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं 26 मार्च को हाथरस महोत्सव में हेमंत ब्रजवासी अपनी प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन


हेमंत ब्रजवासी, जो कि हेमू नाम से जाने जाते हैं, ने 11 साल की उम्र में वर्ष  2009 में सा रे गा मा पा लिटिल चैम्पस जीता था। 20 साल की उम्र में हेमंत ने राइजिंग स्टार 2 भी जीता था। इन्होंने शूरमा एंड मनिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी में प्लेबैक सिंगर के रूप में काम किया था।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने महोत्सव स्थल पर दुकानें लगाने के लिए दुकानदारों की जगह सुनिश्चित करने और ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। महोत्सव स्थल पर साफ सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न होने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस को तत्काल साफ सफाई कराते हुए फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जिला पर्यटन सूचना अधिकारी को हाथरस महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियों को पूर्ण करने निर्देश दिए। जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि इस महोत्सव को लेकर कलाकारों को फाइनल कर लिया गया है। सभी कलाकारों की तिथिवार प्रस्तुति का खाका खींच लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed