{"_id":"5d39fe5c8ebc3e6cce1287f1","slug":"heavy-rain-hathras-news-ali2093041108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश व तेज हवा से गिरी दीवार, 14 बकरी मरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश व तेज हवा से गिरी दीवार, 14 बकरी मरीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश-तेज हवा से गिरी दीवार, 14 बकरी मरीं
डेढ़ दर्जन बकरियां हुई घायल, घायल पशुओं का कराया उपचार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट के गांव बाद नगला अठवरिया में बारिश के साथ चली तेज हवा से दीवार गिर गई। इसके नीचे दबने से 14 बकरियों की मौत हो गई।
पप्पू बघेल पुत्र घूरेलाल बघेल निवासी वाद बुधवार को अपनी बकरियों को खेत में चरा रहा था। इस बीच शाम करीब छह बजे आई तेज आंधी और बारिश से बचने के लिए पप्पू ने नगला मोठा के निकट एक खेत की दीवार के पास बकरियों को खड़ा कर लिया। इस बीच अचानक से दीवार भरभराकर गिर गई, जिसके नीचे दबने से 14 बकरियां मौके पर ही मर गईं।
15 से 20 बकरियां घायल हो गईं। इतनी बकरियों मरने के कारण पप्पू खासा परेशान हो गया। यहां पर पहुंचे लोगों ने उसका हौसला बढ़ाया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य पति भगवती श्रोतिय भी पहुंच गए। सूचना के बाद तहसील की टीम मौके पर पहुंच गई। सभी मरी हुई बकरियों का पोस्टमार्टम मुरसान के पशु चिकित्सालय में कराया गया है। यहां पर आई राजस्व विभाग की टीम ने पप्पू को सरकारी मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया।