{"_id":"694857579bde0af22205881d","slug":"heavy-fog-in-the-morning-led-to-public-outrage-over-power-cuts-hathras-news-c-56-1-sali1016-142076-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: घने कोहरे में सुबह की बिजली कटौती से लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: घने कोहरे में सुबह की बिजली कटौती से लोगों में रोष
विज्ञापन
नगर में रोजाना सुबह साढ़े पांच बजे लगभग एक घंटे के लिए की जा रही बिजली कटौती से लोगों में आक्रोश है। घने कोहरे के बीच अचानक बिजली गुल हो जाने से वाहन चालकों, राहगीरों और सुबह टहलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह कटौती नगर पंचायत द्वारा पेयजल आपूर्ति के दौरान कराई जाती है, जिससे कई घरों में पानी भी नहीं भर पाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम रहती है, ऐसे में स्ट्रीट लाइटें और बल्ब आदि के बंद हो जाने से परेशानी होती है। सड़क पर चल रहे वाहन और पैदल राहगीर एक-दूसरे को स्पष्ट रूप से देख नहीं पा रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। दूधिया, अखबार बांटने वाले अभिकर्ता तथा अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग भी परेशान हैं। अंधेरे में कार्य करना उनके लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है।
बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर अजय कुमार ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सुबह के समय बिजली कटवाई जाती है, ताकि जलापूर्ति सुचारू रूप से की जा सके। लोगों की मांग है कि पेयजल आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, जिससे आमजन को अंधेरे और परेशानी का सामना न करना पड़े।