{"_id":"681a4f25e4449cf16504d7a4","slug":"hearing-on-physical-harassment-case-of-a-minor-girl-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: किसी गवाह की नहीं हो पाई गवाही, बच्ची से दुष्कर्म मामले में आज होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: किसी गवाह की नहीं हो पाई गवाही, बच्ची से दुष्कर्म मामले में आज होगी सुनवाई
Wed, 07 May 2025 01:32 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 07 May 2025 01:32 AM IST
सार
थाना सादाबाद में बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के संबंध में एक युवक के विरुद्ध 16 मार्च को मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अमन खां को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के बिसावर क्षेत्र में हुए सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में 6 मई को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) चित्रा शर्मा के न्यायालय में किसी की गवाह की गवाही नहीं हो पाई। इस मामले में आज 7 मई को अगली सुनवाई है।
विज्ञापन
थाना सादाबाद में सात वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के संबंध में एक युवक के विरुद्ध 16 मार्च को मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अमन खां को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
दरिंदगी की इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश था। घटना के विरोध में बिसावर, मई और कुरसंडा के बाजार बंद रहे थे। इस घटना से कानून व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित हुई थी। न्यायालय में इस मामले में पीड़िता और उसके माता-पिता सहित 10 की गवाही हो चुकी है।
विज्ञापन