{"_id":"66f0cd4f5a162e7c78005a76","slug":"health-of-288-patients-checked-54-found-suffering-from-fever-hathras-news-c-62-1-sali1024-102867-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 288 मरीजों की सेहत जांची, 54 बुखार पीड़ित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 288 मरीजों की सेहत जांची, 54 बुखार पीड़ित मिले
Mon, 23 Sep 2024 07:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:37 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद तहसील के सात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया। कुल 288 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें परामर्श व दवाएं दी गईं। इनमें 50 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। कुल 54 बुखार पीड़ित मिले।
सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाॅ. दानवीर सिंह ने बताया कि सादाबाद के जैतई, ऊंचागांव, बिसावर, बिलारा और मई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 197 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इनमें 48 बुखार पीड़ित मिले। 10 मरीजों की डेंगू की जांच की गई। हालांकि इनमें से कोई भी डेंगू पीड़ित नहीं निकला। 14 गर्भवती महिलाओं की भी जांच की गई। सभी मरीजों को दवा दी गई। सहपऊ सीएचसी के प्रभारी डाॅ. प्रकाश मोहन ने बताया कि आरती और मानिकपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 91 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। इनमें 26 गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। छह लोग बुखार पीड़ित मिले। 45 मरीजों की मलेरिया और 22 की डेंगू की जांच की गई। इनमें से किसी को भी मलेरिया अथवा डेंगू नहीं निकला।