फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Health deteriorated child treatment jholachap, death

झोलाछाप के इलाज से बिगड़ी बच्ची की तबियत, मौत

Thu, 01 Aug 2019 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Health deteriorated child treatment jholachap, death
झोलाछाप ़चिकित्सक के इलाज से बिगड़ी बच्ची की तबियत, मौत
विज्ञापन

मुरसान के मोहल्ला व्यापारियान निवासी बच्ची कई दिनों से थी बीमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कस्बा मुरसान के मोहल्ला व्यापारियान निवासी छह साल की बच्ची को कई दिनों से बुखार आ रहा था। उसका इलाज यहीं के एक झोलाछाप डॉक्टर से चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी हालत अचानक से बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया।
भूरा निवासी मोहल्ला व्यापारियान मुरसान की छह साल की बेटी अक्शा को कई दिनों से बुखार आ रहा था। उसका इलाज कस्बा के ही एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा किया जा रहा था। बुधवार की दोपहर को बच्ची की तबियत अचानक से खराब हो गई। परिवार के लोगों के बच्ची को देख कर होश उड़ गए।
विज्ञापन

वह बेहोश हो गई। बच्ची को शहर के एक निजी डॉक्टर के यहां दिखाया गया तो उस डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए। जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। यह सुन कर परिजन रोने लगे और शव लेकर मुरसान लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed