फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Health check up of 1110 pregnant women

Hathras News: 1110 गर्भवती महिलाओं की सेहत की हुई जांच

Wed, 02 Aug 2023 12:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 02 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Health check up of 1110 pregnant women
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस का मंगलवार को वृहद रूप से जिला महिला चिकित्सालय, जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1110 गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क जांच की गई। 245 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड हुए व 145 महिलाओं को हाईरिस्क प्रेग्नेंसी के लिए चिन्हित किया गया। महिलाओं की सभी तरह की जांचें भी मुफ्त की गईं।
विज्ञापन




सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि अभियान के तहत प्रसव पूर्व जांच, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था, प्रेग्नेंसी की पहचान, पोषण, परिवार नियोजन व प्रसव स्थल चयन के बारे में गर्भवती महिलाओं को बताया गया। उनके स्वास्थ्य की जांच करने के साथ उनकी काउंसिलिंग भी की गई, ताकि उनमें गंभीर एनीमिया, गर्भावस्था, हाई ब्लड प्रेशर व ब्लड शुगर को नियंत्रित करते हुए मातृ-मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता ऊषा रानी ने बताया कि हर महीने की एक, ९, १६ व २४ तारीख को इस दिवस का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed