{"_id":"572a383b4f1c1bdf795cd52c","slug":"head-master-s-transfer-on-abusing","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपशब्द बोलने पर हेडमास्टर का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपशब्द बोलने पर हेडमास्टर का तबादला
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Wed, 04 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। बेसिक शिक्षा अधिकारी और विभागीय अधिकारियों के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना प्रधानाध्यापक को महंगा पड़ गया। बीएसए ने मुरसान ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नगला रायक के प्रधानाध्यापक लाल सिंह वर्मा का तबादला इसी पद पर विकास खंड हाथरस के गांव नगला फारम में कर दिया है। इस मामले में जांच भी बिठाई गई है।
प्रधानाध्यापक के विरुद्ध बीएसए कोे शिकायत मिली कि उनके द्वारा अधोहस्ताक्षरी एवं विभागीय उच्चाधिकारियों के लिए अभद्र एवं असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया है, जो कि उनके द्वारा की गई अनुशासनहीनता का परिचायक है।
बीएसए ने इस प्रकरण में सासनी के खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार यादव और बीईओ मुरसान नंदित कुमार, को संयुक्त रूप से जांच अधिकारी नामित किया है। उक्त जांच को लंबित रखते हुए लाल सिंह वर्मा का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण उसी पद पर किया गया है। कार्रवाई को लेकर विभागीय हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं।