{"_id":"66a791df071229746a033fa3","slug":"head-constable-dies-due-to-heart-failure-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हृदय गति रुकने से हेड कांस्टेबल की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हृदय गति रुकने से हेड कांस्टेबल की मौत, परिवार में छाया मातम
Mon, 29 Jul 2024 06:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:28 PM IST
सार
मूल रूप से फर्रुखाबाद जिले के रूप नगर और हाल निवासी अलीगढ़ के रामघाट रोड 38वीं वाहिनी पीएसी कैंपस के सामने शैलेंद्र यादव यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी 1125 पीआरवी पर चल रही थी। अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
हैड कांस्टेबल की मौत के बाद पाेस्ट मार्टम हाउस पर विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट की पीआरवी में तैनात एक हेड कांस्टेबल की 29 जुलाई की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन साथी पुलिसकर्मी उन्हें इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के मुताबिक हृदय गति रुकने से उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन
मूल रूप से फर्रुखाबाद जिले के रूप नगर और हाल निवासी अलीगढ़ के रामघाट रोड 38वीं वाहिनी पीएसी कैंपस के सामने शैलेंद्र यादव (48) पुत्र रघुनाथ सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी 1125 पीआरवी पर चल रही थी। 29 जुलाई की सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। वह बागला जिला अस्पताल में चिकित्सक को दिखाकर और दवा लेकर चले गए। कुछ देर बाद एकाएक उनके सीने में दर्द उठा और वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन
आनन-फानन साथी पुलिसकर्मी उन्हें बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एएसपी अशोक कुमार, सीओ गोपाल सिंह व अन्य पुलिसकर्मी भी जिला अस्पताल पहुंच गए। इमरजेंसी से शव को पोस्टमार्टम गृह पर भेज दिया गया। कुछ देर बाद मृतक के परिजन भी आ गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक ने अपने पीछे छह संतानों को बिलखते हुए छोड़ा है। हेड कांस्टेबल की मौत से पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन