फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   He was confined to his achievements lotus Fair

मोदी की उपलब्धियों तक ही सीमित रहा कमल मेला

Sun, 18 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sun, 18 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
He was confined to his achievements lotus Fair
सासनी में कमल मेला के समापन के अवसर पर मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष्‍ा रामवीर सिंह परमार व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
बडे़ नेताओं के इंतजार की घड़ियां खत्म होने के बाद सासनी में चल रहे भाजपा के कमल मेले का समापन आखिरकार भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार को ही करना पड़ा। इस मौके पर पूरा माहौल भारत माता की जय के उद्घोषों से गूंज उठा। बताते हैं कि मेले के समापन के लिए पार्टी के कुछ प्रदेश पदाधिकारी व सांसद को न्योता भेजा गया था, लेकिन इनमें से कोई नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन


हालांकि भाजपाइयों ने मेले में भीड़ जुटाने के लिए हर हथकंडा अपनाया। यहां तक कि परिसर में भीड़ बढ़ाने के लिए बच्चों के खेलकूद और मनोरंजन के दूसरे साधन भी मुहैया कराए, लेकिन यह मेला सिर्फ मोदी सरकार की दो साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने में ही सीमित रह गया।
विज्ञापन


मेले से पार्टी कोई खास संदेश जनता को नहीं दे सकी। तीनों दिन में भाजपा का कोई भी प्रांतीय या राष्ट्रीय नेता, यहां तक कि कोई सांसद भी इस मेले में नहीं पहुंचा। कोई बड़ा नेता मेले में नहीं पहुंचा। हालांकि भाजपा कार्यकर्ता जरूर मेले को लेकर उत्साहित थे। कॉलेज का खेल का मैदान पूरी तरह भगवा रंग में रंगा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के मनोरंजन एवं मौज-मस्ती से भरपूर भाजपा का कमल मेला पार्टी के प्रचार-प्रसार का माध्यम बना रहा। मेले के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने घर-घर कमल संदेश पहुंचाने का प्रयास किया।

भ्रष्टाचार, कालाधन एवं कालाबाजारी एवं प्रदेश को जंगलराज से मुक्ति दिलाने के वादे भी किए। परिसर में बने पंडालों में सीडी एवं एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह का गुणगान होता रहा। दिन-रात चल कमल के संग चल-चल, की धून गूंजती रही। 


मेला आयोजन में विशेष सहयोग ब्रजेश सिंह, संयोजक गौरव आर्य, प्रकाशचंद्र शर्मा, प्रेमपाल सिंह सोलंकी, रूपेश उपाध्याय, राजकुमार शर्मा, क्रमल वार्ष्णेय, विक्रम सिंह जादौन, सतेंद्र सिंह, हरीशंकर माहौर, देवकीनंदन कोरी, सत्यपाल सिंह, कृपाल सिंह, चंद्रशेखर रावल, शिवदेव दीक्षित हरीशंकर वार्ष्णेय, भूप्रकाश उपाध्याय, अंशुल शर्मा, जितेंद्र शर्मा, सचिन बौहरे आदि का सहयोग सराहनीय रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed