{"_id":"6a8cb1faa087baee610d1657","slug":"roadways-bus-services-on-short-distance-routes-will-be-increased-for-raksha-bandhan-hathras-news-c-56-1-hts1003-153235-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रक्षाबंधन पर छोटी दूरी के रूटों पर बढ़ेंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रक्षाबंधन पर छोटी दूरी के रूटों पर बढ़ेंगी रोडवेज बसें
Tue, 25 Aug 2026 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
रक्षाबंधन पर बहनों और यात्रियों को बस के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए रोडवेज ने इस बार छोटी दूरी के रूटों पर बसों का संचालन बढ़ाने की तैयारी की है। हाथरस डिपो ने विशेष रूट चार्ट तैयार किया है। करीब 20 बसें ऑन-डिमांड रिजर्व रखी जाएंगी। जिस मार्ग पर यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी, वहां तत्काल इन बसों को भेजा जाएगा।
डिपो प्रभारी मंगेश कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर लंबी दूरी की अपेक्षा आसपास के शहरों और कस्बों के बीच यात्रियों का दबाव अधिक रहता है। इसे देखते हुए छोटी दूरी के मार्गों पर अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराने पर फोकस किया जा रहा है। आगरा-अलीगढ़ और मथुरा-सिकंदराराऊ मार्ग पर चलने वाली बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगाए जाएंगे। इससे बस अड्डों और प्रमुख स्टॉपेज पर यात्रियों को अधिक देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
छह दिन विशेष संचालन : रोडवेज का विशेष संचालन अभियान रक्षाबंधन से तीन दिन पहले शुरू होकर त्योहार के तीन दिन बाद तक चलेगा। इस दौरान चालक और परिचालक ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। जरूरत के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे और भीड़ वाले रूटों पर अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी। डिपो प्रबंधन का लक्ष्य त्योहार के दौरान स्थानीय और आसपास के जिलों में आने-जाने वाले यात्रियों को समय पर बस उपलब्ध कराना है, ताकि रक्षाबंधन पर बस अड्डों और मार्गों पर भीड़ के बावजूद यात्रियों को परेशानी न हो।